12 ke baad police kaise bane (12वीं के बाद पुलिस कैसे बने)

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम है सुप्रकाश , आशा करता हूँ की आप अच्छे हैं , आज के लेख (आर्टिकल) में बात करेंगे की 12वीं के बाद पुलिस कैसे बने (12 ke baad police kaise bane),12वीं के बाद पुलिस की तैयारी कैसे करें, पुलिस में भर्ती होने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है, आदि के बारें में अच्छे से जानकारी प्राप्त करेंगे , आज के समय में पुलिस की नौकरी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है , पुलिस में भर्ती होने वाले लोगों की खूब इज्जत किया जाता है , खास कर भारत में पुलिस की नौकरी को बहुत ही अच्छे सरकारी नौकरी माना जाता है , हमारे देश में लगभग हरके लोगों को सरकारी नौकरी की तलाश रहती है , लेकिन पुलिस की नौकरी को बाकि नौकरी के मुकाबले ज्यादा पसंद किया जाता है , अगर आपको भी पुलिस में जाने की सोच रहें हैं तो आप सही जगह आयें हैं . यहाँ आपको 12वीं के बाद पुलिस कैसे बने (12 ke baad police kaise bane), के बारें में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा , आप इस लेख को विस्तार से पढ़िए , आपको पुलिस में भर्ती होने के सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगा |

 

12 ke baad police kaise bane

 

12वीं के बाद पुलिस कैसे बने (12 ke baad police kaise bane)

 

सबसे पहले आपको 12वीं का परीक्षा पास करना होगा , मेरे हिसाब से जितने भी लोग इस लेख को पढ़ रहे हैं , वो जरुर 12 वीं का परीक्षा पास कर लिए होंगे , अगर जो नही पास नहीं किये हैं तो सबसे पहले 12 वीं की परीक्षा को अच्छे मार्क्स से पास करने की कोशिश करना हैं |
पुलिस की भर्ती के लिए 12 वीं में कितना मार्क्स होना अनिवार्य हैं ?
बहुत से लोगों के मन में यह सवाल आते होंगे , आपको बता दें अगर आपने 33% मार्क्स से भी 12वीं पास कर लिया है तो आप पुलिस की भर्ती में आवेदन कर सकते हैं , अगर आपका मार्क्स कम है तो घबराइए नहीं , आप भी पुलिस के लिए आवेदन कर सकते हैं , और अगर जिनके मार्क्स अच्छे हैं तो इसके लिए बहुत ही अच्छा होगा |

पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया कैसे होती है ?

 

आज के समय में हरके व्यक्ति चाहता है की उसको अच्छे नौकरी मिलें , जिससे वो अपने परिवार को चला सके , अगर आप पुलिस बनना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले जानना होगा की पुलिस भर्ती का प्रक्रिया कैसे होती है , नीचें हम आपको सूचीबद्ध तरीके से हरिक नियम को बारीकी से समझायेंगे :

⦁ सबसे पहले आपको 12वीं पास करना होगा , आप 10वीं पास करके भी पुलिस बन सकते हैं , 10वीं पास के लिए अलग से लेख लिखेंगे , फिलहाल अभी हम 12वीं पास छात्रों की बात करेंगे |

 

⦁ 12वीं करने के बाद आपको पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन देना होता है , राज्य सरकार और केन्द्रीय सरकार समय समय पर 12वीं पास लोगों के लिए पुलिस में भर्ती होने के लिए vacancy निकालते हैं ,

 

⦁ पुलिस की vacancy ढूढने के लिए आप न्यूज़ पेपर देख सकते हैं , या आप ऐसे youtube चैनल देख सकते हैं जो लेटेस्ट जॉब्स के बारें में बताते हो |

 

⦁ 12वीं पास छात्रों के लिए ज्यादातर कांस्टेबल की जॉब्स निकलती हैं , इसीलिए हम कांस्टेबल में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के बारें में बात करेंगे ,

 

⦁ पुलिस भर्ती में आवेदन के बाद लिखित परीक्षा , शारीरिक क्षमता, और इंटरव्यू में उत्तीर्ण होना पड़ता है , इसके बाद आपको पुलिस में चयन कर लिया जाता है |

 

12वीं के बाद पुलिस में नौकरी पाने के आवश्यक योग्यता :

 

⦁ 12वीं का परीक्षा किसी में स्ट्रीम (आर्ट्स , विज्ञान , कॉमर्स ) से कम से कम 33% से पास होना चाहिए |

 

⦁ उम्मीदवार की हाइट कम से कम पुरषों के लिए 168 cm और 157 cm लडकियों के लिए होनी चाहिए , (हाइट की मापदंड अलग अलग राज्यों में अलग अलग होता है इसीलिए आवेदन करते समय हाइट की जानकारी देख लें )

 

⦁ उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए (अधिकतम उम्र विभिन्न राज्यों में अलग अलग रहता हैं , इसे भी आवेदन करते समय दें लें )

 

⦁ माहिला उम्मीदवार की वजन कम से कम 40 किलोग्राम होना चाहिए

 

⦁ पुरष उम्मीदवार के लिए कम से कम 50 किलो ग्राम होना चाहिए

 

⦁ पुरष की छाती बिना फुलाये 83 cm और फुला करके 87 cm होना चाहिए |

 

⦁ महिला के लिए छाती की कोई मापदंड नहीं हैं |

 

पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया :

 

पुलिस भर्ती के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया में भाग लेना होता है :

 

1. लिखित परीक्षा :

 

पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण चरण होता है , लिखित परीक्षा के लिए आपको अलग अलग विषयों से प्रश्न पूछे जायेंगे , लिखित परीक्षा में बैठने से पहले आपको अच्छी तरह से तैयारी कर लेना होता है , तभी आप इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो पायेंगे ,
टिप्स : परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए G.K पर ज्यादा ध्यान दें , रोजाना न्यूज़ पेपर पढ़ते रहें , इससे आपको ताजा खबरों की जानकारी मिलते रहेंगे |

2. शारीरिक क्षमता

शारीरिक test हरेक राज्यों में अलग अलग मापदंड से लिया जाता हैं , इसमें रनिंग , लम्बा कूद , ऊँची कूद , आदि , का परिक्षण किया जाता हैं , इसकी जानकारी आवेदन करते समय लिखा हुआ आपको मिल जाएगा |

3.मेडिकल परीक्षण :

मेडिकल test भी एक अहम पढ़ाव होता हैं पुलिस की भर्ती के लिए , इसमें आपके अंगो की परीक्षण किया है , इसमें आखों की जाँच होती है , अदि |

4. इंटरव्यू :

ये पुलिस भर्ती का आखरी पढ़ाव होता है , इसमें आपको तरह तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं , भारत के कई राज्यों में इंटरव्यू अनिवार्य नहीं है |

 

12वीं के बाद कांस्टेबल के आलावा और कौन कौन से पुलिस विभाग में आवेदन कर सकते हैं ?

 

ज्यादातर उम्मीदवार को लगता है कि पुलिस विभाग में 12वीं के बाद सिर्फ कांस्टेबल की ही नौकरी मिल सकती है. लेकिन हम आपको बतादें कि 12वीं कक्षा पास उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में कई अन्य पद भी मिल सकते हैं. 12वीं क्लास बाद पुलिस विभाग में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, पीएसआई और एसआई आदि पद भी प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि पीएसआई और एसआई पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है लेकिन कुछ-कुछ भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगा जाता है. समय के साथ किसी भी नए बदलाव की जानकारी के लिए आप उक्त राज्य के पुलिस विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते है.

 

पुलिस भर्ती होने के बाद वेतन कितना होता है ?

 

आपने हमारे लेख “12वीं के बाद पुलिस कैसे बने (12 ke baad police kaise bane)” को विस्तार से पढ़ा, अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा की पुलिस में भर्ती होने के बाद कितना पैसे मिलता है , आइए इस बात की भी आपको जानकारी दे देते हैं , पुलिस में भर्ती होने के बाद आपको महीने में 25000 – 41000 रूपये तक होती है | अगर आपको फुटबॉल खेलते हैं तो यें भी पढ़े  football player kaise bane

इस लेख का निष्कर्ष :

आज का लेख 12वीं के बाद पुलिस कैसे बने (12 ke baad police kaise bane) , के जरिए हमने आपको पुलिस की भर्ती के बारें में सम्पूर्ण जानकारियाँ उपलब्ध कराया , इस लेख को लिखने के लिए मैंने बहुत रिसर्च किया , मुझे आशा है की आपको सही जानकारी मिला होगा , आज के समय में हर कोई सरकारी जॉब्स की तलाश में रहते हैं , मुझे आशा है की आपको इस लेख से मिली जानकारी के सहायता से पुलिस में भर्ती होने में मददगार साबित होगा , इस लेख को पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here