Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

ADCA Course Details in Hindi – ADCA कोर्स क्या है ?

नमस्कार दोस्तों , आज के लेख में बात करेंगे ADCA Course Details in Hindi, ADCA कोर्स क्या है? अगर आप भविष्य में कंप्यूटर से सम्बंधित कोर्स करना चाहते हैं तो ADCA कोर्स के बारे में जरूर सुना होगा | लेकिन यह कोर्स कौन कर सकता है ?| इस कोर्स में कौन – कौन से सब्जेक्ट होते हैं ? एग्जाम पैटर्न कैसा रहता है ? इस कोर्स की फ़ीस कितनी है ? ADCA की फुल फॉर्म क्या है ? इस कोर्स की अवधि कितनी है ? इस कोर्स को करने के बाद जॉब विकल्प क्या – क्या हो सकते हैं ? आदि जानकारी के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में बताएँगे | आइए जानते हैं : ADCA Course Details in Hindi 

ADCA Course Details in Hindi 

ADCA कोर्स क्या होता है? (ADCA Course Details in Hindi)

यह एक बेसिक कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स है | इसका फुल फॉर्म Advance Diploma in Application है | इसमें कंप्यूटर एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दिया जाता है | इस कोर्स को कोई भी छात्र दसवीं कक्षा के बाद कंप्यूटर के जानकारी पाने के लिए कर सकता है | यह कोर्स कंप्यूटर के क्षेत्र में उस छात्र का पहला कोर्स हो सकता है |

ADCA कोर्स की अवधि और फीस कितनी होती है?

  • ADCA कोर्स की अवधि 1 साल की होती है |
  • यह कोर्स 6 महीने का भी होता है , जो DCA कोर्स के नाम से जाना जाता है |
  • ADCA कोर्स फीस लगभग 7500 रूपये हो सकता है |

ADCA कोर्स कौन कर सकता है?

  • जो स्टूडेंट दसवीं कक्षा पास किया हो या बारहवीं कर लिया हो |
  • वह कोई भी स्ट्रीम से पास किया होना चाहिए |
  • अगर कोई दसवीं में पढ़ रहा है तो भी कर सकता है |
  • अगर कोई डिग्री भी कर रखी है लेकिन जॉब नहीं कर रहे हैं वह भी इस कोर्स को कर सकता है |

इस कोर्स में क्या क्या सब्जेक्ट आता है?

प्रथम पाठ में : Basic Computer आता है और इसके अंतर्गत आता है :

  • Computer Fundamental
  • Computer Introduction
  • Parts of Computer
  • Input Device
  • Output Device
  • Processing Unit
  • History and Generations of Computer
  • Memory Device
  • Types of Computer
  • Window Overview 7, 8, 10
  • Full form Related to Computer
  • Virus and Anti- Virus etc.

Software में क्या काय सिखाया जाता है?

  • MS – Paint
  • Notepad (Create a document, Extension File)
  • Wordpad (A Writing Package )

Microsoft Office Package (MS-Office) में क्या – क्या है?

1. Microsoft Office Word 2007 : यह एक पुराना वर्जन है , अब 2022 का नया वर्जन से काम करवाया जायेगा | लेकिन आपको नया और पुराना दोनों वर्जनों को सीखना चाहिए | इस वर्जन प्रोसेस को सिखने के बाद आप तारीख शीट , सिलेबस ,पेपर , डाक्यूमेंट्स आदि को तैयार कर सकते हैं |

2. Microsoft Office Power Point 2007 : इसमें आप कंपनी या एजुकेशनल के लिए जो प्रेजेंटेशन बनाते हैं , वो प्रेजेंटेशन आप इसके अंदर बना सकते हैं |

3. Microsoft Office Excel 2007 : इसमें Accounting and Mathematical Work जितने भी कंप्यूटर के अंदर होते हैं वो किया जाता है एक्सेल के अंदर और एक चीज कंप्यूटर के अंदर calculater भी होता है | लेकिन इस काम को करने के लिए भी एक तरीका होता है जो एक्सेल में दिया जाता है |

Excel Formula में क्या क्या सिखाया जाता है?

  • Functions
  • Date & Time Functions
  • Math & Trig Functions
  • Statistical Functions
  • Financial Functions
  • Lookup & Reference Functions
  • Logical Functions
  • Complete Ribbon bar Tools and Options

दूसरा पाठ : Desktop Publish में क्या क्या आता है?

  • Photoshop
  • Corel DRAW
  • Page Maker

Photoshop : फोटोशोप में फोटो किस तरह बनाया जाता है इसका काम सिखाया जाता है | आप किसी भी फोटो को खींचने के बाद किस तरह से एडिट करके फोटो को एक सुंदर रूप दे सकतें हैं |

Corel Draw : इसमें जितने भी बेनर होते हैं , पम्पलेट होते हैं , मैगजीन होता है न्यूज़ पेपर में डिजाइन बने होते हैं वे सभी Corel Drow के अंदर तैयार किया जाता है | जैसे कोई कंपनी है या स्कूल , कॉलेज जो प्रचार करवाते हैं अपने बिजनेस का वो बेनर पोस्टर आदि चीजें Corel Draw के अंदर बनाया जाता है |

Page Maker : Page Maker के अंदर book छापने का काम होता है | जैसे प्रिंटिंग प्रेस का हो सकता है या अख़बार छापने का काम हो सकता है | पेज मेकर के अंदर किसी भी भाषा में आप टाइपिंग कर सकते हैं |

तीसरा पाठ : Web designing में क्या होता है?

Web Designing : Web Designing में वेब कैसे डिजाइन करना है , उसमे कैसे एक अच्छा लुक बनाना है, यह स्वयं डिसाइड कर सकते हैं और वो मोबाइल पर लैपटॉप पर कैसे दिखेगा आदि |

चौथा पाठ : Tally . ERP 9

इसके अंदर सर्वर का एकाउंटिंग होता है और Tally का बेसिक नॉलेज सिखाया जाता है | Tally से जुड़े जितने भी काम होते हैं वह चौथा पाठ यानि टैली में सिखाया जाता है |

पांचवां पाठ : Internet

Internet में निम्नलिखित के बारे में बताया जाता है जैसे :

  • Browser
  • Surfing
  • Email/Gmail
  • Downloading / Uploading
  • Basic of Social Networking Site
  • Search engines etc.

ADCA कोर्स करने के बाद कौन कौन से जॉब कर सकते हैं?

  • Computer Operator
  • Data Entry
  • Web Designing
  • Accounting
  • Photographic Studio
  • Printing press and flex printing etc.

इस कोर्स को करने के बाद वेतन कितनी मिलती है?

  • कंप्यूटर ऑपरेटर का शरुआती वेतन 10 – 15 के बीच होती है |
  • कंप्यूटर ऑपरेटर के आलावा सभी पोस्ट का वेतन 12 -17 हजार के आस पास होता है |

ये भी पढ़ें :

FAQ :

प्रश्न: ADCA कोर्स कितने महीने का होता है?

उत्तर : इस कोर्स को करने के लिए किसी भी तरह के प्रवेश परीक्षा को देने की जरूरत नहीं होती है | आप सीधे ही कंप्यूटर सेंटर में जाकर इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं | यह कोर्स 1 साल का होता है और कोर्स समाप्त होने के बाद प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है |

प्रश्न: ADCA में कौन कौन सा कोर्स होता है?

उत्तर : यह कोर्स कंप्यूटर का बेसिक कोर्स होता है | इस कोर्स में हमें कंप्यूटर के एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर जैसे MS Paint , MS word office , power point के बारे में पढ़ाया जाता है |

प्रश्न: DCA कोर्स कितने दिन का होता है?

उत्तर : यह छह माह से एक साल की एक डिप्लोमा कोर्स है | जिसमे कंप्यूटर के बारे में अच्छे से ज्ञान दिया जाता है | अगर कोई स्टूडेंट टेक्नोलॉजी प्रेमी है और वह डिप्लोमा करना चाहते हैं तो DCA का एक अच्छा विकल्प हो सकता है |

FINAL ANALYSIS :

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना ADCA Course Details in Hindi, ADCA कोर्स क्या है? और ADCA कोर्स के बारे में सारी जानकारी विस्तार से बता दिया है | आशा करता हूँ आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अच्छे से समझ गए होंगे | अगर आप भी कंप्यूटर के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है | इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top