BDO Syllabus In Hindi 2023 – BDO एग्जाम का सिलेबस

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे, BDO Syllabus In Hindi 2023 , दोस्तों अगर आपने BDO के लिए आवेदन किया है तो आपको इसके तैयारी करने के लिए सिलेबस जानना बहुत ही आवश्यक है, किसी भी एग्जाम की तैयारी का सबसे पहला पढ़ाव सिलेबस की जानकारी प्राप्त करना होता है, सिलेबस के जरिये आप पढ़ाई करने का टाइम टेबल बनाते हैं, इस लेख में हम आपको BDO एग्जाम की सिलेबस के बारें में विस्तार से बताने वाले हूँ, इसीलिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें, तो आइए जानते हैं: BDO Syllabus In Hindi 2023 

BDO Syllabus In Hindi

बीडीओ पाठ्यक्रम का विवरण:

रीक्षा राज्य पीसीएस
कंडक्टिंग बॉडी  राज्य लोक सेवा आयोग
परीक्षा स्तर राज्य सरकार की नौकरी
परीक्षा मोड ऑफलाइन
भाषा अंग्रेजी और हिंदी
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स
मेन्स
इंटरव्यू
आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष (दूसरे राज्य में भिन्न)
आधिकारिक वेबसाइट राज्य लोक सेवा आयोग की जाँच करें
पात्रता किसी मान्यता प्राप्त संस्था से ग्रेजुएशन पास

 

BDO Syllabus In Hindi 2023 

BDO एग्जाम तीन चरणों में होती है, जो इस प्रकार है:

  • Preliminary Exam
  • Mains Exam
  • Interview

BDO Preliminary Exam सिलेबस:

  • Preliminary राज्य के लोक सेवा आयोग कराता है, इस परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ (objective) प्रकार के होते हैं|
  • BDO Preliminary Exam में दो पेपर होते हैं:
  1. सामान्य अध्ययन पेपर 1
  2. सामान्य अध्ययन पेपर 2
  • पेपर 1 में कुल 200 अंक होते हैं और प्रश्न 150 पूछे जाते हैं|
  • पेपर 2 में कुल 200 अंक होते हैं और 100 प्रश्न पूछे जाते हैं|
  • दोनों पेपरों की अवधि 2 घंटे होती है|
पेपर कुल सवाल अंक अवधि
पेपर -1 – सामान्य अध्ययन I 150 200 अंक 2 घंटे
पेपर-2 – सामान्य अध्ययन II 100 200 अंक 2 घंटे

 

पेपर 1 के विषय:

  • सामान्य जागरूकता
  • सामान्य भूगोल
  • भारतीय राजनीति और प्रशासन
  • पर्यावरण

पेपर 2 के विषय:

  • इस पेपर में प्रश्नों 10वीं और 12वीं कक्षा के स्तर का होता है|
  • इस पेपर में मुख्यतः हिंदी, मानसिक क्षमता, गणित, विचार, अंग्रेज़ी होते हैं|

BDO Mains Exam सिलेबस:

  • राज्य पीसीएस की मुख्य परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्य परीक्षा में आपको प्राप्त होने वाले अंक बीडीओ परीक्षा में आपकी योग्यता तय करते हैं।
  • मुख्य परीक्षा में कुल 8 पेपर होते हैं, जो इस प्रकार हैं:
पेपर का नाम कुल अंक समय अवधि 
सामान्य संख्या  150 3 घंटे
निबंध लेखन 150 3 घंटे
सामान्य अध्ययन- I 200 3 घंटे
सामान्य अध्ययन – II 200 3 घंटे
सामान्य अध्ययन – III 200 3 घंटे
सामान्य अध्ययन – IV 200 3 घंटे
वैकल्पिक विषय- पेपर I 200 3 घंटे
वैकल्पिक विषय- पेपर II 200 3 घंटे

 

वैकल्पिक विषयों की सूची निम्नलिखित हैं:

  • कृषि
  • पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवा
  • वनस्पति विज्ञान
  • रसायन शास्त्र
  • असैनिक अभियंत्रण
  • वाणिज्य और लेखा
  • अर्थशास्त्र
  • विद्युत अभियन्त्रण
  • अंग्रेजी साहित्य
  • भूगोल
  • हिंदी साहित्य
  • भारतीय इतिहास
  • कानून
  • गणित
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • भौतिक विज्ञान
  • राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  • मनोविज्ञान
  • लोक प्रशासन
  • पंजाबी साहित्य
  • समाज शास्त्र
  • संस्कृत साहित्य
  • प्राणि विज्ञान

BDO Interview कैसे होता है?

यदि आप बीडीओ परीक्षा के प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पास करते हैं, तो आपको तीसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा, जो कि साक्षात्कार है। साक्षात्कार चरण 200 अंकों का होता है और इसमें पीएससी अधिकारियों द्वारा आपसे प्रश्न पूछे जाएंगे।

आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न इस बारे में होते हैं कि आप किस स्थान से हैं और जिन विषयों से आपने स्नातक किया है। साक्षात्कार चरण का उद्देश्य आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता की जांच करना है। ये निर्धारित करते हैं कि क्या आप बीडीओ के रूप में अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे, और इसलिए, साक्षात्कार चरण बहुत महत्वपूर्ण है। यह साक्षात्कार के चरण में है कि साक्षात्कारकर्ता यह तय करता है कि आप बीडीओ बनने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें:

FAQ:

प्रश्न: BDO का वेतन कितना होता है?

उत्तर: BDO का वेतन प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होता है, बड़ा राज्य में वेतन अधिक होता है, अगर बात करें एवरेज वेतन की तो बीडीओ को लगभग रु. 9300/- से रु. 34800 / रुपये के साथ। 4800/- ग्रेड पे के रूप में मिलता है|

प्रश्न: BDO का फुल फॉर्म क्या है?

उत्तर: BDO का फुल फॉर्म Block Development Officer होता है, जिसे हिंदी में प्रखंड विकास अधिकारी कहते हैं|

FINAL ANALYSIS:

आज के लेख में हमने जाना की BDO Syllabus In Hindi , मुझे आशा है की आपको इस लेख के जरिये BDO एग्जाम की सिलेबस के बारें में जाना होगा, अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हो, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here