नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे, BRT Course Details In Hindi, BRT कोर्स क्या है?, दोस्तों अगर आप मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन कोर्स लेकर आये हैं, इस कोर्स का नाम है BRT कोर्स जिसे विकिरण प्रौद्योगिकी स्नातक के नाम से भी जाना जाता है, आज के समय में हर कोई अच्छा जॉब की तलाश कर रहा है, अगर आपने इस कोर्स को कर लिया तो आपको अच्छे जॉब मिलने की संभवना बढ़ जाती है, तो आइए जानते हैं: BRT Course Details In Hindi – BRT कोर्स क्या है?
विषयों की सूची
BRT कोर्स का विवरण (BRT Course Details In Hindi)
कोर्स का नाम | BRT (Bachelor of Radiation Technology) |
स्तर | स्नातक |
अवधि | 3 वर्ष |
पात्रता | पीसीबी/पीसीएम के साथ 10+2 |
BRT कोर्स क्या है?
BRT का फुल फॉर्म Bachelor of Radiation Technology होता है जिसे हिंदी में विकिरण प्रौद्योगिकी स्नातक भी कहते हैं, यह एक स्नातक स्तर का मेडिकल कोर्स है, इसमें शरीर विज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, विकिरण भौतिकी, विकिरण इमेजिंग, विकिरण संरक्षण, रोगियों की स्थिति, रेडियोग्राफिक तकनीक, चिकित्सा शब्दावली और रोगी देखभाल प्रक्रियाओं जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है और छात्रों को प्रैक्टिकल भी कराया जाता है, इस कोर्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सों के साथ नई इमेजिंग तकनीकों का उपयोग करके बीमारी के त्वरित और अधिक सटीक निदान में मदद करते हैं|
BRT कोर्स की योग्यता क्या है?
- BRT कोर्स में प्रवेश के लिए आपको PCB या PCM से 12वीं पास होना चाहिए
- 12वीं में कम से कम 50% अंक होना जरुरी है|
BRT कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया कैसे होती है?
BRT कोर्स में प्रवेश मेरिट आधारित होता है, आप 12वीं पास करने के बाद प्रवेश के लिए आवेदन से सकते हैं, आपको अपने मेरिट आधार पर प्रवेश मिल जायेंगे|
कई कॉलेज प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करते हैं:
BRT कॉलेजों की सूची:
कॉलेज का नाम | स्थान | राज्य |
Kushabhau Thakre Composite Regional Centre For Persons With Disabilities | भोपाल | मध्यप्रदेश |
N.i.m.h. Northern Regional Centre (nrc) | दिल्ली | दिल्ली |
BRT कोर्स करने के बाद करियर विकल्प:
बीआरटी के पूरा होने के बाद, आपको अस्पतालों, ट्रॉमा सेंटरों और निजी प्रयोगशालाओं में एक चुनौतीपूर्ण करियर मिलेगा। आप परमाणु इमेजिंग में भी करियर तलाश कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आप रेडियोलॉजी के तहत विभिन्न विशेषज्ञताओं में जॉब की तलाश कर सकते हैं|
BRT कोर्स पूरा करने के बाद निम्नलिखित पदों में काम कर सकते हो:
- डायग्नोस्टिक इमेजिंग जनरल टेक्नोलॉजिस्ट
- रेडिएशन थेरेपिस्ट
- न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट
- सोनोग्राफर
- मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजर (एमआरआई)
- ट्रेनी न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट
- ट्रेनी सोनोग्राफर
- ट्रेनी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट।
BRT कोर्स की सिलेबस कैसे होता है?
प्रथम वर्ष का सिलेबस:
- विकिरण चिकित्सा अभ्यास
- एनाटॉमी और इमेजिंग
- विकिरण चिकित्सा और ऑन्कोलॉजी
- विकिरण चिकित्सा योजना अवधारणाएं 1
- हेल्थकेयर कम्युनिकेशन
- स्वास्थ्य और मानव व्यवहार
- विकिरण प्रौद्योगिकी 1
दूसरा वर्ष का सिलेबस:
- विकिरण चिकित्सा अभ्यास II
- अनुसंधान के सिद्धांत
- एडवांस्ड हेल्थकेयर कम्युनिकेशन
- विकिरण प्रौद्योगिकी II
- विकिरण चिकित्सा और ऑन्कोलॉजी II
- विकिरण चिकित्सा योजना अवधारणा II
तीसरा वर्ष का सिलेबस:
- विकिरण चिकित्सा अभ्यास III
- साहित्य विश्लेषण
- व्यावसायिक विकास
- विकिरण चिकित्सा और ऑन्कोलॉजी III
- विकिरण चिकित्सा योजना अवधारणा III
ये भी पढ़ें:
FINAL ANALYSIS:
आज के लेख में हमने जाना की BRT कोर्स क्या है, BRT Course Details In Hindi, मुझे आशा है की आपको इस लेख के जरिये BRT कोर्स के बारें में जानकारी पाप्त किये होंगे, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!