BTET की तैयारी कैसे करें? 2022

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे BTET की तैयारी कैसे करें? (BTET Ki Taiyari Kaise Kare) अगर आप BTET की तैयारी कर हैं तो आपको कुछ महत्पूर्ण बातों का ध्यान देना होता है, तभी आप एग्जाम की अच्छी से तैयारी कर पाओगे, आज के लेख में इसी के बारें में विस्तार से बात करेंगे, आइए जानते हैं: BTET की तैयारी कैसे करें?

BTET की तैयारी कैसे करें

BTET का विवरण:

परीक्षा का नाम BTET
संचालन प्राधिकरण डीएसईबी (स्कूल शिक्षा विभाग बिहार)
आधिकारिक वेबसाइट www.biharboard.ac.in 
पंजीकरण का तरीका ऑनलाइन
आवेदन शुल्क सिंगल पेपर के लिए INR 500 और दोनों पेपर के लिए INR 800

BTET की तैयारी कैसे करें?

नीचें हम आपको कुछ पॉइंट बता रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप BTET की अच्छे से तैयारी कर पाओगे:

BTET परीक्षा पैटर्न को अच्छे से पढ़ें:

सबसे पहले, उम्मीदवार को BTET का परीक्षा पैटर्न समझना होगा, तभी आप BTET की अच्छे से तैयारी कर पाओगे, 

Bihar TET Exam Pattern 2022 Paper I

विषय का नाम कुल प्रश्नों की संख्या अंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र 30 30
भाषा 1 30 30
भाषा 2 30 30
गणित 30 30
पर्यावरण अध्ययन 30 30
कुल अंक 150 150

 

Bihar TET 2022 Paper II

विषय का नाम कुल प्रश्नों की संख्या अंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) 30 30
भाषा I 30 30
भाषा II 30 30
अनिवार्य विषय 60 60
कुल अंक 150 150

 

BTET के सिलेबस को अच्छे से समझें:

किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए उसके सिलेबस को जानना बहुत ही महत्पूर्ण है, बिना सिलेबस जाने आप एग्जाम की तैयारी नहीं कर पाओगे, इसीलिए आप BTET की सिलेबस को अच्छे से पढ़ें:

Bihar TET Paper 1 Syllabus

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
  • गणित
  • पर्यावरण अध्ययन
  • भाषा-1 
  • अंग्रेजी भाषा

BTET Paper II Syllabus

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
  • भाषा I
  • भाषा II (अंग्रेज़ी)

कमजोर विषयों पर ध्यान दें:

  • ऐसे विषयों की खोज करें जिसमें आप कमजोर हैं और उन विषयों पर ज्यादा ध्यान दें|
  • कमजोर विषयों के लिए अलग से समय निकाल कर पढ़ें|
  • आप पिछले साल की पेपर हल करके अपने कमजोर विषयों की पहचान कर सकते हैं|

अच्छे अच्छे किताबों को पढ़ें:

  • बाजार में BTET के लिए बहुत सारे किताबें उपलब्ध हैं इसीलिए किताबों का चयन सोच समझकर करें|
  • तैयारी के लिए आप NCERT की किताबों का चयन कर सकते हैं|
  • अरिहंत, दिशा या उपकार प्रकाशन जैसे कंपनी के किताबें पढ़ सकते हैं|

शॉर्ट नोट्स तैयार करने की आदत डालें:

  • जब आप तैयारी करना शुरू कर देते हैं तो नोट्स भी बनाना शुरू कर दें|
  • ये छोटे नोट्स आपको परीक्षा से पहले अंतिम समय में रिवीजन करने में सहायता करेगी|
  • अपने शॉर्ट नोट्स में महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाइलाइट करें, इससे आपको याद करने में मदद होगी|

रिवीजन करना ना भूलें:

  • सिलेबस को पूरा पढ़ने के बाद उसका रिवीजन करें|
  • विषयों से जुड़ें सभी महत्पूर्ण चीजों सूत्र आदि को याद करें|
  • गणित जैसे विषयों को रटने की बजाये उसे समझें|

नियमित रूप से मॉक टेस्ट का अभ्यास करने की आदत डालें:

  • वास्तविक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट का प्रयास करना महत्वपूर्ण है।
  • मॉक टेस्ट के आधार पर, आप प्रभावी ढंग से और कुशलता से समय का प्रबंधन कर सकते हैं।

पिछले साल के प्रश्न पेपर को हल करें:

  • कम से कम पिछले 3 साल के पेपरों को हल करने का आभ्यास करें, इससे आपको वास्तविक पेपर के सिलेबस के बारें में अच्छी से जानकारी मिल जायेगा|
  • पिछले साल के पेपर हल करने से आपको विषय-वार अंकन के बारें में पता चलता है|

ये भी पढ़ें:

FAQ:

प्रश्न: क्या उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में शामिल होना है?

उत्तर: नहीं, पेपर 1 प्राथमिक शिक्षक के लिए है और पेपर 2 उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए है।

प्रश्न: क्या बिहार टीईटी परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाती है?

उत्तर: हां, बिहार टीईटी परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है।

प्रश्न: उम्मीदवारों को बिहार टीईटी पाठ्यक्रम और कहां मिल सकता है?

उत्तर: उम्मीदवार अपनी अधिकारिक वेबसाइट में बिहार टीईटी पा सकते हैं |

प्रश्न: बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण का तरीका क्या है?

उत्तर: उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण लिंक बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

FINAL ANALYSIS:

आज के लेख में हमने जाना की BTET की तैयारी कैसे करें? (BTET Ki Taiyari Kaise Kare), मुझे आशा है की आपको इस लेख के जरिये BTET की तैयारी के बारें में विस्तार से समझ गए होंगे, अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हो, इस BTET की तैयारी कैसे करें? लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here