नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे CCH Course Details In Hindi, CCH कोर्स क्या है?, यदि आप मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, मरीजों का सेवा करना चाहते हैं तो आपको CCH कोर्स अवश्य करना चाहिए| CCH कोर्स कर लेने से आप वेतन भी अच्छा खासा कमा सकेंगे, इस लेख में हम आपको CCH कोर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं, इसीलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें, तो आइए जानते हैं: CCH Course Details In Hindi, CCH कोर्स क्या है?
विषयों की सूची
CCH कोर्स क्या है? (CCH Course Details In Hindi)
CCH का फुल फॉर्म “Certificate In Community Health” है, इसे हिंदी में सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र कहते हैं| यह कोर्स एक प्रकार से मेडिकल से सम्बंधित 1 साल का कोर्स होता है| CCH पाठ्यक्रम भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक संसाधनों के बारे में है। इस कार्यक्रम का मुख उद्देश्य पंजीकृत नर्सों के ज्ञान, कौशल और दक्षताओं में सुधार करना है ताकि वे परिधीय स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक सक्षम मानव संसाधन के रूप में सेवा कर सकें।
CCH कोर्स के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?
- CCH कोर्स के लिए उम्मीदवार का योग्यता जीएनएम (GNM), बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing), आयुर्वेद चिकित्सक और (बीएएमएस) BAMS इनमें से कोई एक योग्यता होना चाहिए|
- इस कोर्स के लिए आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है|
CCH कोर्स के लिए अवधि कितनी है?
CCH (सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणनपत्र) पाठ्यक्रम की अवधि न्यूनतम 6 महीने और अधिकतम 2 वर्ष तक होता है| CCH में एडमिशन जनवरी और जुलाई यानि साल में दो बार होता है|
CCH कोर्स के लिए फीस कितनी है?
CCH कोर्स के लिए उम्मीदवार को 15,000 रु. फीस देनी होगी साथ ही प्रथम वर्ष के पंजीकरण में 200 रुपये पंजीकरण शुल्क भी देना होगा| इस कोर्स में उम्मीदवारों को सीधे एडमिशन मिलता है इसमें किसी तरह का एग्जाम नहीं लिया जाता है|
CCH का सिलेबस कैसे होता है?
आइए जानते हैं सामुदायिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम प्रमाणन परीक्षाओं के विवरण और इस पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों का विवरण क्या है:
विषय क्रमांक | पाठ्यक्रम शीर्षक | पाठ्यक्रम की प्रकृति | क्रेडिट |
BNS 41 | सामुदायिक स्वास्थ्य की नींव | लिखित | 4 |
BNS 42 | सामान्य परिस्थितियों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल | लिखित | 4 |
BNS 43 | सार्वजनिक स्वास्थ्य और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल कौशल | व्यावहारिक | 10 |
कुल क्रेडिट | 18 |
CCH कार्यक्रम के उद्देश्य क्या है?
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:
- सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने में शिक्षार्थियों के ज्ञान और कौशल को बढ़ाना।
- सार्वजनिक स्वास्थ्य के मुद्दों से निपटने में दक्षताओं का विकास करना।
- उप-केंद्र स्तर के लिए उपयुक्त प्रोटोकॉल के आधार पर व्यापक प्राथमिक देखभाल प्रदान करना|
- सामुदायिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए निवारक और प्रोत्साहक कार्य करना।
- सामान्य प्रयोगशाला जांच करना|
CCH कोर्स से क्या फायदे होते हैं?
उम्मीदवार इस कोर्स को पूरा करने के बाद किसी भी सरकारी हॉस्पिटल या प्राइवेट हॉस्पिटल में काम कर सकते हैं, लेकिन आप खुद का क्लिनिक शुरू नहीं कर सकते हैं| अगर आप खुद का क्लिनिक शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए अलग से कोर्स करके मेडिकल खोलने का लीगल प्रमाणपत्र प्राप्त करने होंगे|
CCH (सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र) कोर्स के बाद वेतन कितने मिलते हैं?
यदि उम्मीदवार सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणपत्र कोर्स को पूरा कर लेते हैं तो वह किसी भी सरकारी हॉस्पिटल या प्राइवेट हॉस्पिटल में आवेदन करके अच्छा खासा वेतन प्राप्त कर सकता है| शुरूआत में उम्मीदवारों को 10,000 रूपये वेतन दिए जायेंगे, बाद में काम में अनुभव होने के साथ साथ उनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी| वेतन सरकारी हॉस्पिटल और प्राइवेट हॉस्पिटल दोनों में अलग अलग होंगे|
ये भी पढ़ें:
FAQ
प्रश्न : CCH कोर्स के लिए फीस कितनी है?
उत्तर : CCH कोर्स के लिए उम्मीदवार को 15,000 रु. फीस देनी होगी साथ ही प्रथम वर्ष के पंजीकरण में 200 रुपये पंजीकरण शुल्क भी देना होगा|
प्रश्न : CCH कोर्स के लिए अवधि कितनी है?
उत्तर : CCH (सामुदायिक स्वास्थ्य प्रमाणनपत्र) पाठ्यक्रम की अवधि न्यूनतम 6 महीने और अधिकतम 2 वर्ष तक होता है|
प्रश्न : CCH कोर्स के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?
उत्तर : CCH कोर्स के लिए उम्मीदवार का योग्यता जीएनएम (GNM), बीएससी नर्सिंग (BSc Nursing), आयुर्वेद चिकित्सक और (बीएएमएस) BAMS इनमें से कोई एक योग्यता होना चाहिए|
प्रश्न : CCH के बाद वेतन कितने मिलते हैं?
उत्तर : उम्मीदवारों का शुरूआती वेतन 10,000 से है|
FINAL ANALYSIS:
इस लेख में हमने जाना की CCH Course Details In Hindi, CCH कोर्स क्या है?, CCH का Full Form क्या है?, इस लेख के जरिए हमने CCH से सम्बंधित सभी जानकारी साझा की है, मुझे उम्मीद है आप इस लेख को पढ़कर अच्छे से समझ गए होंगे| अगर आप किसी तरह का सवाल पूछना चाहते हैं तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हो, धन्यवाद|