Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

Cds Full Information In Hindi – सीडीएस क्या है ?

आज के लेख में बात करेंगे , Cds Full Information In Hindi ,सीडीएस क्या है ?, Cds Full Details In Hindi , और Indian Army, Indian Air Force , Indian Navy इन तीनों नौकरियों करने के लिए CDS परीक्षा पास करना | आदि के बारे पूरी जानकारी बताने वाला हूँ , इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें :

Cds Full Information In Hindi

CDS – सीडीएस क्या है (Cds Full Information In Hindi)

CDS -सीडीएस एक एग्जाम है , इसका फुल फार्म Combined Defence Services है | हिंदी में संयुक्त रक्षा सेवा होता है | इसी एग्जाम के जरिये भारतीय सेना जैसे – थल सेना , वायु सेना और जल सेना इन सभी में अधिकारीयों की भर्ती होती है | ये एग्जाम UPSC (यूपीएससी ) के द्वारा साल में दो बार कराया जाता है |

CDS की क्या योग्यता होती है ? 

  • अगर आप वायु सेना , जल सेना, या थल सेना में भर्ती होना चाहते हैं | इसके लिए आपको भारत ,नेपाल या भूटान का नागरिक होना जरूरी है |
  • अगर आप वायु सेना में भर्ती होना चाहते हैं , तो आपका बारहवीं में मैथ और फिजिक्स + ग्रेजुएशन अथवा Engineering डिग्री पास होना जरूरी है |
  • अगर आप भारतीय नौसेना में जाना चाहते हैं , तो आपके पास B.Sc PCM/Engineering Degree होना जरूरी है |
  • अगर आप भारतीय सैन्य अकादमी में जाना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है |
  • अगर आप अधिकारी परिक्षण अकादमी में जाना चाहते हैं , उनके लिए भी आपको किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है |
  • इन पदों के लिए मार्क्स का लिमिट नहीं किया गया है | जोअभ्यार्भी अभी फाइनल इयर में है , वो भी इस एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं |

Age Limit & Marital Status (उम्र सीमा और वैवाहिक स्थिति क्या है) ?

  • वायु सेना के लिए नयूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष रखा गया है |
  • भारतीय नेवी सेना के लिए नयूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष व अविवाहित होना चाहिए |
  • भारतीय सेना के लिए नयूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष , व अविवाहित होना चाहये |
  • ऑफिसर ट्रेनिंग के (SSC Woman Non- Technical Course ) के लिए नयूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष , व अविवाहित हो या फिर तालाक ले लिया हो |
  • ऑफिसर ट्रेनिंग (SSC Course For Men): के लिए नयूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष गया है ,
    और वह अविवाहित होना चाहिए |
  • CDS का एग्जाम आप जितनी बार देना चाहो दे सकते हो ,इसके लिए समय सीमा नहीं है |
CDS एग्जाम के लिए शारीरिक मानक क्या होना चाहिए ?

जो भी केंडिडेट cds एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उन्हें फिजिकल फीट होना जरूरी है |
उन्हें अप्लिकेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले मडिकल चेकप करा लेना चाहिए | जिससे उन्हें पता चल जायेगा की वह cds एग्जाम के लिए योग्य है या नहीं |
CDS एग्जाम के चयन परिक्रिया में एक साल का समय लगता है | SSB इंटरव्यू पास करने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा फिजिकली या मेडिकली रिजेक्ट कर दिया जाता है , तो आपकी पूरी एक साल की तैयारी बेकार हो जाती है |

Height for male candidates – पुरुष उम्मीदवार के लिए ऊंचाई कितनी होती है ?
  • भारतीय नेवी अकादमी के लिए 157 cm होना चाहिए |
  • भारतीय मिलिट्री अकादमी के लिए 157 cm होना चाहिए |
  • वायु सेना अकादमी के लिए 162.5 cm होना चाहिए |
Height for female candidates – महिला उम्मीदवार के लिए ऊंचाई कितनी होती है ?
  • महिला उम्मीदवारों के लिए कम से कम 152 cm ऊँचाई होना चाहिए |
  • शारीर का वजन हाइट के हिसाब से होना चाहिए |
CDS Exam – Pattern कैसा होता है ?

CDS एग्जाम में तीन पेपर होते हैं : English , General Knowledge , Elementary Mathematics 

  • इंग्लिश सौ अंकों का रहता है , जिसमे 2 घंटे का समय दिया जाता है |
  • सामान्य ज्ञान सौ अंकों का होता है , जिसमे 2 घंटे का समय दिया जाता है |
  • प्राथमिक गणित भी सौ अंकों का रहता है , जिसमे 2 घंटे का समय दिया जाता है |
  • जो कैंडिडेट नेवी ,मिलिट्री और वायु सेना में भर्ती होना चाहता है , उसे इन तीनों परीक्षा को पास करना होता है |
  • लेकिन जो OTA के लिए आवेदन करते हैं , उन्हें सिर्फ 2 एग्जाम देना पड़ता है इंग्लिश और जनरल नॉलेज का |
  • परीक्षा के लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा होता है |
  • इसमें जितने भी प्रश्न होतें है , वह ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होते हैं | इसमें प्रश्नों के नीचे चार आप्शन होते हैं | जिनमें से एक प्रश्न सही रहता है जिसे आपको चयन करना होता है |
  • हरेक प्रश्न एक अंक का रहता है , अगर आप एक सही जवाब देते हैं तो एक अंक मिलता है|
  • अगर आप गलत जवाब देते हैं तो उसके लिए -0.33 अंक काटे जाते हैं , ये है नेगेटिव मार्किंग |
SSB interview for CDS Exam
  • नेवी , मिलिट्री और वायु सेना के लिए 300 मार्क्स का इंटरव्यू होता है |
  • OTAयानि ऑफिसर्स ट्रेनिंगअकादमी के लिए 200 मार्क्स का इंटरव्यू होता है |

SSB Interview

SSB में दो राउंड होते हैं : स्टेज -1 और स्टेज 2 

  • स्टेज 1 में : ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग (OIR) टेस्ट पिक्चर परसेप्शन डिस्क्रिप्शन टेस्ट होता है | स्टेज 1 में पास होने वाले कैंडिडेट्स को स्टेज 2 एग्जाम के लिए बुलाया जाता है |
  • स्टेज 2 में साइकोलॉजी टेस्टिंग और ग्रुप टेस्टिंग होती है |

Interview & Personality Test

  • साइकोलॉजी टेस्ट में थीमेटिक apperception टेस्ट होता है |
  • इसमें आपको 12 अलग -अलग emage दिखाए जाते हैं |
  • हर एक emage को देखकर आपको 4-4 मिनट तक कोई स्टोरी लिखनी होत्ती है |

Word Association Test .

इसमें कैंडिडेट्स को 60 वर्ड्स 15 -15 सेकंड्स के लिए दिखाए जाते हैं और कैंडिडेट्स को हर एक वर्ड्स से से रिलेटेड कोई सेन्टेंस लिखना होता है |

Situation Reaction test :

  • इसमें एक बुकलेट दिया जाता जिसमे 60 रियल लाइफ सिचुएशन दी हुई होती है |
  • उन सभी सिचुएशन में सभी कैंडिडेट्स को अपने -अपने रिएक्शन लिखने होते हैं |
  • इनमे आपको टोटल 30 मिनट का समय मिलता है | इस तरह से आपके कई तरह के एग्जाम होते हैं इंटरव्यू पास करने के बाद आपके इंटरव्यू डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन
  • जब आपका सारी डाक्यूमेंट्स रेडी हो जाता है , तब आपका होता है मेडिकली एग्जाम |
  • मेडिकल एग्जाम में पास होने के बाद उम्मीदवार का फाइनल मेरिट लिस्ट बनता है |
ये भी पढ़ें :

CTET एग्जाम क्या है ?,

STET एग्जाम क्या है ?

FAQ:

1. सीडीएस अधिकारी का वेतन क्या है?

उत्तर :

Lieutenant Level 10 INR 56,100 – 1,77,500
Captain Level 10 B INR 61,300 – 1,93,900
Major Level 11 INR 69,400 – 2,07,200
Lieutenant Colonel Level 12 A INR 1,21,200 – 2,12,400

 

2. सीडीएस के अंतर्गत कौन सा पद आता है?

उत्तर : भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा आयोजित की जाती है।

3. सीडीएस के लिए कितने छात्र आवेदन करते हैं?

उत्तर : UPSC द्वारा हर साल CDS का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। प्रत्येक सीडीएस परीक्षा के लिए 2 लाख से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं।

FINAL ANALYSIS: 

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की Cds Full Information In Hindi ,सीडीएस क्या है ?, Cds Full Details In Hindi ,आदि | आशा करता हूँ आप इस आर्टिकल को पढकर अच्छे से समझ गए होंगे की CDS एग्जाम के लिए हमें क्या -क्या करना चाहिए | अगर आप भी एक भारत के सैनिक बनकर देश का रक्षा करना चाहते है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top