CGPSC क्या है? – CGPSC Full Form In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे CGPSC Full Form In Hindi, CGPSC क्या है?, CGPSC Details In Hindi यदि आप CGPSC शब्द से अपरिचित हैं और इसके फुल फॉर्म के बारे में जनना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आये हैं| इस लेख में हम CGPSC का फुल फॉर्म और इससे सम्बंधित सभी जानकारी के बारे में विस्तार से बताने वाला हूँ, इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, तो बिना देरी के आइए जानते हैं: CGPSC Full Form In Hindi, CGPSC क्या है?

CGPSC क्या है

CGPSC का विवरण (CGPSC Details In Hindi)

परीक्षा का पूर्ण रूप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा 
संगठन का नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
परीक्षा स्तर राज्य
आवृत्ति हर साल
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन शुल्क
  • सामान्य वर्ग – INR 400 / –
  • ओबीसी – INR 300
  • एससी / एसटी – INR 300
  • शारीरिक रूप से विकलांग – INR 300
परीक्षा मोड ऑनलाइन
परीक्षा का प्रकार उद्देश्य (एमसीक्यू) + वर्णनात्मक
भाषा अंग्रेजी और हिंदी
ऑफिसियल वेबसाइट psc.cg.gov.in

 

CGPSC क्या है? (What Is CGPSC Full In Hindi)

CGPSC एक संस्था है जो छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करती है, इस एग्जाम के तहत विभिन्न प्रकार के पदों के लिए नियुक्ति होती है, CGPSC  में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए परीक्षा आयोजित किया जाता है। CGPSC के द्वारा पुलिस, सेवा अधिकारी, वाणिज्यिक कर अधिकारी, जिला जेल अधीक्षक, श्रम अधिकारी, जिला महिला और बाल विकास रजिस्ट्रार, और अन्य पदों के लिए नियुक्ति होती है|

CGPSC का फुल फॉर्म क्या है? (CGPSC Full Form In Hindi)

CGPSC का फुल फॉर्म Chhattisgarh Public Service Commission” है, इसे हिंदी में “छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग” कहते हैं|

CGPSC के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?

उम्मीदवार को CGPSC परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड को अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। नीचे आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता का विवरण को विस्तार से बताया गया है:

आयु सीमा (CGPSC Age Limit In Hindi)

  • CGPSC के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष है जबकि परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम  आयु 40 वर्ष है।
  • आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षिक योग्यता:

CGPSC में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का भारत सरकार द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषयों में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना अनिवार्य है|

CGPSC के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

आवेदन शुल्क का विवरण संदर्भ के लिए नीचे साझा किया गया है।

  • भुगतान आवेदन पत्र लिंक में दिए गए ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना है।
  • सामान्य वर्ग के लिए 400 रूपये आवेदन शुल्क लगता है|
  • ओबीसी के लिए 300 रूपये लगते हैं|
  • एससी / एसटी के लिए भी 300 रूपये लगते हैं|
  • शारीरिक रूप से विकलांग के लिए 300 लगते हैं|

CGPSC के लिए अप्लाई कैसे करें?

CGPSC में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना चाहिए:

स्टेप 1: उम्मीदवारों को CGPSC के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को भरना होगा|

स्टेप 2: आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको CGPSC में अकाउंट बनाना होगा|

स्टेप 3: CGPSC के वेबसाइट में जाने के बाद आपको “ऑनलाइन आवेदन” पर क्लिक कर देना है, क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आप नाम, जन्म तिथि, माता का नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर को सही से भर दें और आगे बढ़े|

स्टेप 4: सभी जानकारीयाँ भरने के बाद आपके द्वारा पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा,अपने खाता को एक्टिव करने के लिए OTP डाल देना है|

स्टेप 5: अब आप लॉग इन पर क्लिक करके “आवेदन पत्र” को भर सकते हैं|

स्टेप 6: आवेदन पत्र में पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी, और मार्कशीट अपलोड करना होगा|

स्टेप 7: सभी दस्तावेज़ को को सफलतापूर्वक अपलोड करने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होगा, आप डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड, और UPI के माध्यम से भुगतान कर सकते हो|

स्टेप 8: भुगतान होने के बाद आप अपने आवेदन फॉर्म को जमा कर सकते हो|

स्टेप 9: अंत में आप प्रिंट आउट निकाल ले

CGPSC चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

CGPSC की चयन प्रक्रिया बहुत ही सरल है, नीचें हम आपको चरणबद्ध तरीके से बता दिए हैं:

  •  सबसे पहले CGPSC Prelims Exam होगा और उमीदवारों को Prelims परीक्षा का कट ऑफ पास करना होगा|
  • Prelims परीक्षा पास करने के बाद उमीदवारों को CGPSC Mains Exam देना होगा, इसमें भी आपको कट-ऑफ पास करना होगा तभी आप आगे की प्रक्रिया में भाग ले पाओगे|
  • अब अंतिम में आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा, इंटरव्यू में पास होने के बाद आप CGPSC के किसी एक पद में भर्ती हो जाते हैं|

CGPSC कट-ऑफ कितना है?

Prelims और मैन्स दोनों परीक्षा का कट-ऑफ अंक नीचें दिया गया है|

CGPSC Prelims Exam का कट-ऑफ 

  •  सामान्य वर्ग के लिए 200 अकों में से 66 अंक लाना होगा|
  • एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवार को 200 में से 46 अंक लाना होगा|

CGPSC मैन्स Exam का कट-ऑफ 

  • सामान्य के उमीदवार को 1400 अंकों में से 458 अंक लाना अनिवार्य है|
  • एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1400 अंकों में से 322 अंक लाना अनिवार्य है|

CGPSC परिणाम:

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का परिणाम तीन चरणों में घोषित किया जाता है – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। 
  • CGPSC का परिणाम सभी योग्य छात्रों के रोल नंबर वाले पीडीएफ के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
  • जो प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उपलब्ध होंगे।
  • अंतिम चयन के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का परिणाम घोषित किया जाएगा जो मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में छात्रों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। 
  • मेरिट सूची में रोल नंबर और नाम, लिखित परीक्षा में प्राप्त डीओबी अंक, साक्षात्कार और कुल स्कोर जैसे विवरण शामिल होंगे।

CGPSC परीक्षा पास करने के बाद वेतन कितने मिलते हैं?

CGPSC संबंधित प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को वेतन प्रदान करता है। उपर्युक्त पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को निम्नलिखित वेतन प्राप्त होंगे जो इस प्रकार है:

       पदों के नाम             वेतन 
  वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन   56,100 – 1,77,500 रु.
  उप जिला मजिस्ट्रेट    78,800 – 1,18, 500 रु.
  उप पंजीयक    68,000 – 1,50,000 रु.
  खंड विकास अधिकारी   9,300 – 34, 800 रु.
  वाणिज्यक कर अधिकारी   55,000 – 77,617 रु.

 

CGPSC एग्जाम पैटर्न कैसे होता है?

सीजीपीएससी लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक और मुख्य। प्रारंभिक परीक्षा में जहां वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, वहीं मुख्य परीक्षा में व्यक्तिपरक प्रश्न होते हैं। पूरे पेपर को विषयों के आधार पर अलग-अलग सेक्शन और टॉपिक्स में बांटा गया है।

CGPSC Prelims Exam पैटर्न 

  • इसमें दो पेपर होते हैं, सामान्य अध्ययन और Aptitude Test 
  • दोनों पेपरों में 100-100 अंकों का होता है|
  • दोनों पेपर के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाता है|
  • नकारात्मक अंकन का तहत 1/3 अंक काटे जाते हैं|

CGPSC Mains Exam पैटर्न 

  • मैन्स परीक्षा में कुल 7 पेपर होते हैं|
  • सभी पेपरों में 200 अंक यानि कुल 1400 अंकों का होता है|
  • प्रत्येक पेपर 3 घंटे का होता है|
  •  इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होता है|

CGPSC Syllabus In Hindi (CGPSC में कौन-कौनविषय होते हैं)

  • राज्य सामान्य ज्ञान- इतिहास, राजनीति, भूगोल और करंट अफेयर्स।
  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान
  • छत्तीसगढ़ी भाषा (राज्य की क्षेत्रीय भाषा)
  • सामान्य अंग्रेजी
  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य संस्कृत
  • निबंध
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • छत्तीसगढ़ का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भूमिका
  • भारतीय संविधान
  • लोक प्रशासन
  • तकनीकी
  • पर्यावरण
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन शास्त्र
  • जीवविज्ञान
  • छत्तीसगढ़ राज्य का भूगोल
  • छत्तीसगढ़ के वन, कृषि, उद्योग और प्राकृतिक संसाधन
  • छत्तीसगढ़ राज्य का अर्थशास्त्र
  • भारतीय अर्थशास्त्र
  • भारत में योजना
  • तार्किक विचार
  • डेटा विश्लेषण- बुनियादी संख्यात्मक गणितीय संचालन
  • परिमेय संख्या
  • निर्देशांक ज्यामिति
  • एल्गोरिथम विधि, एक द्विआधारी डिजिटल प्रणाली, द्विआधारी संख्या में दशमलव संख्या में परिवर्तन और इसके विपरीत
  • छत्तीसगढ़ की जनजाति
  • समाज शास्त्र
  • भारतीय दर्शन और योग
  • छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति

CGPSC की तैयारी कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको परीक्षा का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना होगा|
  • कम से कम पिछले 5 साल के पेपरों को हल करें
  • पढ़ने का टाइम टेबल बनायें
  • सप्ताह में कम से कम एक बार mock टेस्ट जरुर दें
  • अपने कमजोर विषयों का चयन करें और उसे अधिक समय दें
  • शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगा और व्यायाम करें|

ये भी पढ़ें:

 

FAQ:

प्रश्न : क्या CGPSC मेन्स परीक्षा क्वालीफाइंग प्रकृति की है?

उत्तर : हां, CGPSC मेन्स परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की है और जिन लोगों ने इस चरण को क्वालिफाई किया है, उन्हें फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

प्रश्न : CGPSC मुख्य परीक्षा पैटर्न क्या है?

उत्तर : मेन्स परीक्षा में 7 पेपर होते हैं। परीक्षा की प्रकृति विशिष्ट (छोटे/मध्यम/लंबी) प्रकार की होगी। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों का भार होता है और प्रत्येक परीक्षा को पूरा करने की समय सीमा 3 घंटे होती है।

प्रश्न : CGPSC परीक्षा का तरीका क्या है?

उत्तर : कुल मिलाकर भाषा के पेपर को छोड़कर पेपर का उत्तर अंग्रेजी या हिंदी में दिया जा सकता है जैसा कि छात्र द्वारा चुना गया है। निबंध के पेपर में, उम्मीदवारों को 2 निबंध लिखने होते हैं, एक राष्ट्रीय स्तर पर और दूसरा छत्तीसगढ़ राज्य से जुड़ा होता है।

प्रश्न : CGPSC में प्रथम प्रकार के पेपर का परीक्षा पैटर्न क्या है?

उत्तर : इस पेपर में पहले सामान्य अध्ययन (100 प्रश्न, अंक 200 और समय 2 घंटे) शामिल हैं और उम्मीदवारों को प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नुकसान होगा।

प्रश्न : CGPSC राज्य सेवा परीक्षा में कितने चयन चरण हैं?

उत्तर : प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा सहित तीन चयन चरण होते हैं, इसके बाद एक साक्षात्कार का दौर होता है।

FINAL ANALYSIS:

इस लेख में हमने जाना की CGPSC Full Form In Hindi, CGPSC क्या है?, CGPSC Details In Hindi, इस लेख के जरिए हमने CGPS से सम्बंधित सभी जानकारी साझा की है, मुझे उम्मीद है की आप इस लेख को पढ़कर अच्छे से समझ गए होंगे| अगर आप किसी तरह का सवाल पूछना चाहते हैं हैं तो आप हमें कमेंट करेक पूछ सकते हो| इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here