नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में हम बात करेंगे CRPF Medical Test Details In Hindi, CRPF का मेडिकल कैसे होता है?, अगर आप CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) भर्ती परीक्षा देना चाहते हैं तो आपको भर्ती होने के लिए शारीरिक दक्षता के साथ साथ चिकित्सा परीक्षा के बारे में जानना बहुत जरूरी है| तो, आइए इस लेख के माध्यम से हम CRPF Medical Test के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होता है, इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, तो आइए जानते हैं CRPF Medical Test Details In Hindi, CRPF का मेडिकल कैसे होता है?
विषयों की सूची
CRPF का मेडिकल कैसे होता है?(CRPF Medical Test Details In Hindi)
मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार के पूरे अंगों के अन्दर और बाहर बनावट की जाँच की जाती है, जाँच के दौरान उम्मीदावर के हरेक अंग के मानक डॉक्टर के पास उपलब्ध रहते हैं, जिससे वह उम्मीदवार को योग्य या योग्य घोषित करते हैं| मेडिकल टेस्ट में उम्मीदवार के पैर, घुटने, हड्डियाँ जोड़ों में असमानता और उम्मीदवारों का मानसिक और सवास्थ्य शरीर आदि की जाँच की जाती है| मेडिकल टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लेख को देखें:
मेडिकल टेस्ट में कौन कौन से अंगों को जांचा जाता है?
मेडिकल टेस्ट के दौरान जाँच की जाने वाले अंगों के नाम नीचे विस्तार से उल्लेख किया गया है:
नेत्र दृष्टि चिकित्सा मानक:
- उम्मीदवार के आँखों मे भेंगापन नहीं होना चाहिए यानि कि निगाहें कहीं और निशाना कहीं नहीं होना चाहिए।
- उम्मीदवार की न्यूनतम दूर दृष्टि दो आंखों की 6/6 और 6/9 बिना सुधार के होनी चाहिए|
- दोनों नेत्र में दृष्टि का संपूर्ण जगह होना अनिवार्य है|
- भेंगापन या नेत्र की कोई रोगग्रस्त अवस्था या किसी भी नेत्र के ढक्कन को पात्र नहीं माना जाएगा|
- आवेदन करने वाले कैंडिडेट पात्र होने के लिए पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होना जरूरी है| अगर जाँच करने के दौरान शरीर में किसी प्रकार का त्रुटी पाया जाता है तो उसे CRPF पद के लिए अनुपयोगी माना जाएगा|
घुटनो का आपस में जुड़ना:
- उम्मीदवार का घुटना पैदल चलते समय या फिर दौड़ने के समय सटना नहीं चाहिए अन्यथा वे पात्र नहीं होंगे|
सीना/ चेस्ट/ छाती का विकसित न होना:
- छाती मे कमी या किसी प्रकार की विकृति नहीं होनी चाहिए। जैसे किसी की छाती अंदर धँसी होती है या असामान्य उभार होता है या टेढ़ी मेढ़ी होती है।
सपाट पैर:
- समतल पैर/ सपाट तलुए नहीं होनी चाहिए।
हाथ और पैर:
- हाथ और पैर की नसों में असामान्य तौर पर सूजन नहीं होनी चाहिए|
दांत:
- दांतों में किसी प्रकार की सड़न या बीमारी नहीं होनी चाहिए।
कान:
- कान के पर्दों में छेद नहीं होना चाहिए। कान बहना नहीं चाहिए और कान में मैल नहीं होनी चाहिए।
नाक:
- नाक की बनावट सामान्य होनी चाहिए। नाक की हड्डी टेढ़ी मेढ़ी नहीं होनी चाहिए।
हाथ और पैर की उँगली:
- हाथ और पाँव की उँगलियों मे अल्पता या किसी भी प्रकार की अपभ्रंश नहीं होनी चाहिए।
हार्ट बीट मेडिकल टेस्ट:
- हृदय गति सामान्य होनी चाहिए और दिल की कार्यात्मक या जैविक बीमारी का कोई संकेत नहीं होना चाहिए।
मेडिकल टेस्ट के लिए एडवाइजरी नोट: बाद के चरण में निराश होने से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती के लिए निर्धारित शारीरिक और चिकित्सा मानकों को पूरा करने के लिए परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले एक सिविल सर्जन द्वारा खुद की जांच कर लें।
CRPF के लिए वजन क्या होना चाहिए?
उम्मीदवार का वजन नीचे दिए गए विवरण के अनुसार ऊंचाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए।शारीरिक मानक परीक्षण के समय वजन अयोग्यता का मानदंड नहीं होगा। हालांकि, अधिक वजन या कम वजन वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण के समय मापी गई ऊंचाई के आधार पर योग्य या अयोग्य घोषित किया जाएगा।
विभिन्न आयु समूहों और ऊंचाइयों के लिए किलोग्राम में महिला औसत शारीरिक वजन यहाँ देखें:
Height in cms | Age in years | |||
18-22 | 23-27 | 28-32 | 33-37 | |
140 | 34.5-42.5 | 37-45 | 38.5-47 | 39.5-48.5 |
150 | 36.5-44.5 | 37.5-45.5 | 39-48 | 40.5-49.5 |
153 | 38-46 | 39-48 | 41-50 | 42-51 |
155 | 38.5-47.5 | 40-49 | 41.5-50.5 | 43-52.5 |
158 | 40.5-49.5 | 42.51 | 43-53 | 44.5-53.5 |
160 | 41.5-50.5 | 43-52.5 | 44-54 | 45.5-54.5 |
163 | 43-52.5 | 44-54 | 46-56 | 47-57 |
165 | 44-54 | 45.5-55.5 | 47-58 | 48.5-59.5 |
168 | 45-55 | 47-57 | 48.5-59.5 | 49.5-60.5 |
विभिन्न आयु समूहों और ऊंचाइयों के लिए किलोग्राम में पुरुष औसत शरीर का वजन यहाँ देखें:
Height in cms | Age in years | |||
18-22 | 23-27 | 28-32 | 33-37 | |
156 | 44-54 | 46-56 | 47-58 | 48-59 |
158 | 45-55 | 47-57 | 48.5-59.5 | 49.5-60.5 |
160 | 46-56 | 47.5-58.5 | 49.5-60.5 | 50.5-61.5 |
162 | 47-58 | 49-60 | 50.5-61.5 | 52-63 |
164 | 48-59 | 50-61 | 52-63.5 | 53-65 |
166 | 49.5-60.5 | 51.5-62.5 | 53-65 | 54.5-66.5 |
168 | 51-62 | 52.5-64.5 | 54.5-66.5 | 56-68 |
170 | 52-64 | 54-66 | 56-68 | 57.5-70.5 |
172 | 54-66 | 55.5-67.5 | 57-70 | 59-72 |
174 | 55-67 | 57-70 | 59-72 | 61-74.5 |
176 | 56.5-69 | 58.5-71.5 | 60.5-73.5 | 62-76 |
178 | 57.5-70.5 | 60-73 | 61.5-75.5 | 63.5-77.5 |
180 | 59-72 | 61-75 | 63.5-77.5 | 65.5-80 |
182 | 61-74.5 | 62.5-76.5 | 65-79 | 66.5-81.5 |
184 | 63-77 | 64.5-78.5 | 66.5-81.5 | 68.5-83.5 |
186 | 63.5-77.5 | 65.5-80.5 | 68-83 | 70-86 |
188 | 65-79 | 67.5-82.5 | 70.85.5 | 71.5-87.5 |
190 | 66-81 | 68.5-83.5 | 70.5-86.5 | 72.5-88.5 |
ये भी पढ़ें:
FAQ:
- बॉडी फ्लुइड एनालिसिस पहले प्रकार का टेस्ट होता है बॉडी फ्लुइड एनालिसिस, जिसमें रक्त, यूरिन, पस, मवाद आदि की जांच करके ये जानने की कोशिश की जाती है कि रोग का कारण क्या है?
- जेनेटिक टेस्टिंग|
- इमेजिंग टेस्ट|
प्रश्न: CRPF के लिए वजन क्या होना चाहिए?
उत्तर: उम्मीदवार का वजन ऊंचाई और उम्र के अनुपात में होना चाहिए|
प्रश्न: पुरुष अभ्यर्थियों के लिए CRPF में दौड़ कितना है?
उत्तर: 16 सेकंड में 100 मीटर दौड़ और 3 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ना होता है|
प्रश्न: महिला अभ्यर्थियों के लिए CRPF में दौड़ कितना है?
उत्तर: 18 सेकंड में 100 मीटर दौड़ और 4 मिनट 45 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ना होता है|
FINAL ANALYSIS:
इस लेख में हमने जाना CRPF Medical Test Details In Hindi, CRPF का मेडिकल कैसे होता है?, मुझे उम्मीद है की आप इस लेख को पढ़कर CRPF मेडिकल के बारें में अच्छे से समझ गए होंगे| अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं, धन्यवाद!