Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

CSIR NET क्या है ? CSIR NET Syllabus In Hindi

आज के लेख में बात करेंगे CSIR NET क्या है ? CSIR NET Syllabus In Hindi, CSIR NET कोर्स करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होना चाहिए? उम्र सीमा क्या होना चाहिए? इसमें विषय कौन -कौन से होते हैं? एग्जाम फीस कितनी होती है? आदि के बारे में सारे जानकारी इस आर्टिकल में बताऊँगा , इसलिए पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें | आइए जानते हैं : CSIR NET क्या है? CSIR NET Syllabus In Hindi

CSIR NET क्या है?

CSIR NET क्या है? (What is CSIR NET in Hindi)

CSIR का फुल फॉर्म Council of Scientific Industrial and Research होता है | ये एक ऑर्गेनाइजेशन है जो सरकार द्वारा चलाया जाता है | CSIR NET JRF जो एग्जाम है वह NTA द्वारा conduct कराया जाता है | NTA का फुल फॉर्म NATIONAL TESTING AGENCY, CSIR NET JRF एग्जाम को साल में 2 बार कराया जाता है | जो की जून-जुलाई में कराया जाता है |

CSIR एग्जाम किसको देना चाहिए / एग्जाम कौन दे सकता है ?

  • जो भी स्टूडेंट्स JRF -Junier Research Fellowship Lecture/Assistent Professor बनना चाहते हैं, वो CSIR NET एग्जाम दे सकते हैं |
  • लेकिन ये एग्जाम सभी के लिए नहीं है | CSIR NET एग्जाम हम सभी स्टूडेंट नहीं दे सकते हैं, केवल विज्ञान के छात्र ही CSIR NET एग्जाम दे सकते हैं |
  • अगर आपने अन्य विषय आर्ट्स या कॉमर्स से किया हुआ है तो उसके लिए UGC NET एग्जाम होता है , जो आप दे सकते हैं | अगर आप विज्ञान के विषय से हैं, तो आप CSIR NET एग्जाम दे सकते हैं |

CSIR NET का सिलेबस कैसे रहता है? (CSIR NET Syllabus In Hindi)

CSIR-UGC NET परीक्षा विज्ञान स्ट्रीम के लिए CSIR द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रों में आयोजित की जाती है: –

  1. Chemical Sciences
  2. Earth Sciences
  3. Life Sciences
  4. Mathematical Sciences
  5. Physical Science

सिंगल पेपर MCQ टेस्ट का पैटर्न नीचे दिया गया है: –

  1. प्रत्येक विषय का MCQ टेस्ट पेपर अधिकतम 200 अंकों का होगा।
  2. परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए होगी |
  3. प्रश्न पत्र को तीन भागों में विभाजित किया जाएगा

भाग ‘ए’ सभी विषयों के लिए समान होगा। यह भाग एक परीक्षा होगी जिसमें सामान्य योग्यता के अधिकतम 20 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को दो-दो अंकों के किन्हीं 15 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इस खंड के लिए आवंटित कुल अंक 200 में से 30 होंगे

भाग ‘बी’ में विषय से संबंधित पारंपरिक MCQ शामिल होंगे। इस खंड के लिए आवंटित कुल अंक 200 में से 70 होंगे। प्रश्नों की अधिकतम संख्या 20-35 में होगी।

भाग ‘सी’ में उच्च मूल्य के प्रश्न होंगे जो उम्मीदवार के वैज्ञानिक अवधारणाओं के ज्ञान और/या वैज्ञानिक अवधारणाओं के अनुप्रयोग का परीक्षण कर सकते हैं। प्रश्न विश्लेषणात्मक प्रकृति के होंगे जहां उम्मीदवार से वैज्ञानिक ज्ञान को लागू करने की अपेक्षा की जाती है ताकि दी गई वैज्ञानिक समस्या का समाधान हो सके। इस खंड के लिए आवंटित कुल अंक 200 में से 100 होंगे।

नोट : गलत उत्तरों के लिए Negative marking भी होता है |

CSIR NET एग्जाम की विषय :

Subjects :

  • Mathematical Science
  • Chemical Science
  • Life Science
  • Engineering Science
  • Physical Science
  • Earth, atmosphere, ocean, planetary Science

CSIR NET एग्जाम के लिए योग्यता क्या होना चाहिए ?

अगर आपने विज्ञान विषय से PG किया हुआ है यानि POST GRADUATION किया है तो आप CSIR NET JRF एग्जाम दे सकते हैं और इसमें भी आपकी परसेंटेज रहती है , नयूनतम 55% सामान्य केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए और 50% रिज़र्व केटेगरी के लिए |

CSIR NET एग्जाम के लिए उम्र सीमा क्या होना चाहिए?

  • CSIR NET एग्जाम के लिए कोई भी निश्चित उम्र सीमा नहीं है |
  • NET JRP एग्जाम के लिए 28 वर्ष उम्र रखा गया है |

CSIR NET के बारें में (CSIR NET Details in hindi)

NET JRF एग्जाम एक ही होता है, अगर आप कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं, लेक्चरर बनना चाहते हैं या JRF | आपको दोनों के लिए एक ही एग्जाम देना होता है जिसे कहते हैं CSIR NET JRF एग्जाम | आपने CSIR का एग्जाम दिया है और आपका मार्क्स अच्छे आते हैं , टॉप 10 में आप रैंक करते हैं तो आप JRF के लिए चयन हो सकते हैं | लेकिन आप चयन तब होंगे जब आपका उम्र 28 वर्ष या उससे अधिक होगी | एक और बात अगर आप भले ही आप टॉप 10 रैंक में हो और आपका उम्र 28 वर्ष से कम है तो ऐसे स्थिति में आपका चयन नहीं किया जायेगा | इसलिए अगर आप NET एग्जाम देना चाहते हैं , तो आपकी उम्र कोई भी हो आप NET एग्जाम दे सकते हो , और कॉलेज में लेक्चरर या प्रोफेसर बन सकते हो | लेकिन अगर आप JRF के लिए सोचते हैं , तो फिर आपकी उम्र 28 वर्ष के ऊपर नहीं होना चाहिए | अगर आप रिज़र्व केटेगरी से सम्बंधित है तो आपको 3 साल 4 साल का रिलैक्सेशन दिया जाता है | जब आप CSIR NET JRF एग्जाम के लिए आवेदन करते हैं तो आपको फॉर्म फिलाफ़ के समय बताना होता है की आप NET LS के लिए आवेदन कर रहें हैं या NET JRF के लिए और आप दोनों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं | ये आपको फॉर्म फिलोफ़ के समय ही बताना होता है |

CSIR NET एग्जामिनेशन फीस कितनी होती है ?

  • अगर आप जनरल केटेगरी से हैं तो आपको 1000 रुपए लगेंगे
  • OBC उम्मीवारों के लिए 500 रुपए 
  • SC /ST उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए
  • PWD के लिए कोई फीस नहीं |

CSIR NET की Validity कितनी रहती है ?

NET JRP का जो स्कोर कार्ड है वह 2 साल का रहता है | जबकि NET LS लेक्चर स्कोप का जो स्कोर कार्ड रहेगा वो Life Time के लिए मान्य रहता है |

ये भी पढ़ें : ICWA Course Details in Hindi 

 

निष्कर्ष :

दोस्तों , आज इस आर्टिकल में हमने जाना की CSIR NET क्या है ? CSIR NET Syllabus In Hindi, और CSIR NET JRF कोर्स के बारे में सारे जानकारी बता दी गई है | आशा करता हूँ आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अच्छे से समझ गए होंगे | अगर आप एक कॉलेज के प्रोफेसर बनना चाहते हैं , आपको CSIR NET JRF का एग्जाम जरूर देना चाहिए तभी आप प्रोफेसर के लिए आवेदन कर सकते हैं |

FAQ :

प्रश्न : UGC NET एग्जाम क्या है ?

उत्तर : UGC NET भारत में एक राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा है | ये स्नाकोतर प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय में शिक्षण प्रवेश हेतु अर्हक परीक्षा होती है | इसका आयोजन अर्ध -वार्षिक रूप से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा कियाजाता है |

प्रश्न : NET का परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं ?

उत्तर : NET की परीक्षा 2 बार साल में आयोगित की जाती है , पहली परीक्षा जून में व दूसरी परीक्षा दिसम्बर में आयोजित होती है |

प्रश्न : NET QUALIFY के लिए क्या करें ?

उत्तर : सबसे पहले इस परीक्षा को देने के लिए आपको नयूनतम 55% अंक के साथ समन्य और कुल 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री प्राप्त करनी होती है | अर्थात आपको अपनी ग्रेजुएशन 55% अंको में व पोस्ट ग्रेजुएशन 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के बाद आप UG NET की परीक्षा देने के लिए योग्य उम्मीदवार हो सकते हैं |

प्रश्न: CSIR NET परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

उत्तर : CSIR NET  परीक्षा में केवल एक पेपर होता है। हालांकि, प्रश्न पत्र को तीन भागों में बांटा गया है- पार्ट ए, पार्ट बी और पार्ट सी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top