DNYS Course Details in Hindi – DNYS कोर्स क्या है?

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे DNYS Course Details in Hindi, DNYS कोर्स क्या है?, अगर आप DNYS कोर्स से अपरिचित हैं और आप इस कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि इस लेख में हम DNYS कोर्स से संबंधित सभी जानकारी देने जा रहे हैं इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें, तो आइए जानते हैं: DNYS Course Details in Hindi

DNYS Course Details in Hindi

DNYS कोर्स क्या है? (DNYS Course Details in Hindi)

DNYS एक डिप्लोमा कोर्स है और इसे अलग-अलग संस्थानों में 2 वर्ष या 3 वर्ष के भीतर इस कोर्स को पूरा करवाया जाता है। हालाँकि, अधिकांश संस्थानों में इस कोर्स को 2 वर्ष के भीतर ही पूरा करवाते हैं| इस कोर्स में आपको प्राकृतिक तरीके से बीमारियों का उपचार कैसे किया जाता है इसके बारे में पढ़ाया जाता है| इस कोर्स के जरिये उम्मीदवारों को सभी प्रकार की जड़ी-बूटियों की ज्ञान दी जाती है|

DNYS कोर्स के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?

जो छात्र DNYS कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना चाहिए|

  • DNYS कोर्स करने के लिए छात्र को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 पास होना चाहिए।
  •  कुछ संस्थान 10वीं पास उम्मीदवार को भी एडमिशन देते हैं|
  •  कई संस्थानों पर किसी भी विषय से 12वीं पास होने पर एडमिशन दिया जाता है और कई संस्थान 12वीं में बायोलॉजी अनिवार्य करते हैं यह सब अपने अपने संस्थान के ऊपर निर्भर करता है।

DNYS कोर्स फीस कितनी होती है?

DNYS कोर्स फीस एक संस्थान से दूसरे संस्थान में अलग-अलग होती है, जिसमें निजी कॉलेजों की तुलना में सरकारी कॉलेजों की फीस बहुत कम होती है| DNYS कोर्स फीस लगभग 15-20 हजार से लेकर 50 हजार रूपये तक प्रति वर्ष होती है| 

DNYS कोर्स सिलेबस क्या है?

DNYS पाठ्यक्रम की अवधि को 2 वर्षों में विभाजित किया गया है, उम्मीदवार जो DNYS कोर्स करना चाहते हैं उनकों इसके सिलेबस के बारे में जानकारी होना आवश्यक है| नीचे दोनों वर्षों के सिलेबस को विस्तार से बताया गया है:

DNYS 1st Year Syllabus

  • प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य और पोषण की नींव
  • प्रकृति देखभाल की विधि
  • मानव शरीर की मौलिक शारीरिक रचना
  • प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा रोग और उपचार

DNYS 2nd Year Syllabus

  • शरीर रचना विज्ञान और शरीर विज्ञान
  • बुनियादी दर्शन और प्राकृतिक इलाज का इतिहास
  • पोषण, स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य
  • विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली
  • संस्कृत
  • योग चिकित्सा
  • थेरेपी एक्यूप्रेशर
  • योग आहार
  • उन्नत योग तकनीक
  • योग अभ्यास

DNYS कोर्स के लिए शीर्ष कॉलेज की सूची

भारत में DNYS कोर्स के लिए कुछ लोकप्रिय कॉलेजों के नाम हैं:

  • जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय 
  • सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ 
  • अखिल भारतीय चिकित्सक परिषद्, दिल्ली 
  • भारती विद्यापीठ, महाराष्ट्र 
  • नेशनल कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस 

DNYS कोर्स करने से क्या लाभ होता है?

DNYS कोर्स करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ होता है-

  • योग और प्राकृतिक चिकित्सा की गुंजाइश निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों दोनों में है। वे आबादी वाले स्थानों पर अपना योग केंद्र भी खोल सकते हैं।
  • चूंकि एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति के कारण होने वाले विभिन्न दुष्प्रभावों और लक्षणों से बचने की इच्छा रखने वाले लोगों में भारत सहित पूरे विश्व में प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार का दायरा व्यापक है। 
  • उत्कृष्ट और अच्छे कौशल वाले प्रशिक्षक भारत के बाहर भी इस पाठ्यक्रम से संबंधित शिक्षा खोल सकते हैं और प्रदान कर सकते हैं। 
  • हाल के समय में भारत की योग प्रणाली दिन-ब-दिन लोकप्रिय होती जा रही है। इसलिए, बदले में उन्हें करियर के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

DNYS कोर्स के बाद जॉब विकल्प क्या होता है?

आप अगर DNYS कोर्स को पूरा कर लेते हैं तो आप गवर्नमेंट या फिर प्राइवेट क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं| आप चाहें तो खुद का प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल शुरू कर सकते हैं या आप अपना करीबी शहरों में योग प्रशिक्षण संस्थान भी खोल सकते हैं| इसके अलावा आप आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र में भी जॉब के लिए जा सकते हैं| इस प्रकार एक DNYS उम्मीदवार के लिए जॉब के कई सारी विकल्प होते हैं|

DNYS के बाद वेतन कितने मिलते हैं?

वेतन की बात की जाए तो DNYS कोर्स के बाद उम्मीदवार का वेतन उनके अनुभव और टैलेंट पर डिपेंड करता है साथ ही उम्मीदवार द्वारा काम कर रहे क्षेत्र पर भी निर्धारित होता है| इस क्षेत्र में काम करने वाले उम्मीदवारों का शुरूआती वेतन लगभग 12,000 से 35,000 के बीच हो सकता है| जैसे-जैसे उम्मीदवार अपना कार्यक्षेत्र में अनुभव प्राप्त करेगा उसी हिसाब से उनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जाएगी|

ये भी पढ़ें:

FAQ:

प्रश्न: DNYS का कोर्स क्या है?

उत्तर: DNYS एक डिप्लोमा कोर्स है जिसे अलग-अलग संस्थान 02 वर्ष या 03 वर्ष में कराते है। इस पाठ्यक्रम में योगा व प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति(आयुर्वेद) शामिल होता है।

प्रश्न: DNYS कोर्स के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर: DNYS कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, साथ ही 12वीं कक्षा में आपको कम से कम 50% से 55% अंक अर्जित करने होंगे|

प्रश्न: DNYS कोर्स फीस कितनी है?

उत्तर: DNYS कोर्स की फीस सरकारी कॉलेजों और निजी कॉलेजों में अलग-अलग होती है| एक अनुमान  DNYS कोर्स की फीस लगभग 10 हजार या 12 हजार से लेकर 50 हजार प्रतिवर्ष की होती है|

प्रश्न: DNYS को हिंदी में क्या कहते है?

उत्तर: डिप्लोमा इन नेचुरोपैथी एंड योग साइंस या फिर प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान में डिप्लोमा कहते है|

FINAL ANALYSIS:

इस लेख में हमने जाना DNYS Course Details in Hindi, DNYS कोर्स क्या है?, मैं आशा करता हूँ इस लेख को पढ़ने के बाद DNYS कोर्स के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी| अगर आपके मन में किसी तरह का सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं| इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here