JPSC Ke Liye Qualification In Hindi – JPSC की योग्यता क्या है?

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे JPSC Ke Liye Qualification In Hindi, JPSC Eligibility In Hindi, JPSC Qualification Details In Hindi, अगर आप JPSC परीक्षा देना चाहते हैं, तो सबसे पहले Qualification के बारे में जानना आवश्यक है| क्योंकि JPSC में कई पद होते हैं जिसके लिए अलग-अलग Qualification की आवश्यकता होती है| आइए इस लेख में हम JPSC Ke Liye Qualification In Hindi और इससे जुड़े सभी महत्त्वपूर्ण जानकारी बताएँगे, इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें:

JPSC Ke Liye Qualification In Hindi

JPSC क्या होता है?

JPSC (Jharkhand Public Service Commission) है, हिंदी में झारखण्ड लोक सेवा आयोग होता है? झारखण्ड राज्य में आयोजित होनी वाली यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है| इस परीक्षा के जरिये ही सफल कर्मठ अधिकारयों का चयन किया जाता है| इससे झारखण्ड राज्य के सभी युवाओं को एग्जाम में पास कर अपने राज्य को सही तरीके से चलाने के लिए एक अधिकारी बनकर सही और सुनहरा अवसर मिलता है| 

Jpsc परीक्षा के मुख्य अधिसूचना अवलोकन:

परीक्षा का नाम JPSC 
द्वारा आयोजित झारखंड लोक सेवा आयोग
परीक्षा श्रेणी स्नातक स्तर
परीक्षा का स्तर राज्य स्तर
परीक्षा मोड ऑफलाइन
Jpsc परीक्षा में चरण
  • प्रारंभिक
  • मेन्स
  • व्यक्तित्व परीक्षण
पेपर की संख्या
  • प्रीलिम्स – दो पेपर
  • मेन्स – दो पेपर
प्रकृति
  • पेपर 1 – वस्तुनिष्ठ प्रकार
  • पेपर 2 – वर्णनात्मक प्रकार
आवेदन शुल्क ₹ 600 + बैंक शुल्क (राज्य के बाहर के उम्मीदवार)
₹ 150 + बैंक शुल्क (राज्य में उम्मीदवार)
ऑफिसियल वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/

 

JPSC Ke Liye Qualification In Hindi (JPSC के लिए योग्यता)

शैक्षिक योग्यता:

उम्मीदवारों को JPSC परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना चाहिए या उसके समकक्ष अन्य डिग्री होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता:

उम्मीदवार JPSC का परीक्षा में आवेदन करने के लिए भारत का नागरिक होना अनिवार्य है|

आयु सीमा:

  • झारखंड राज्य पुलिस सेवा और झारखंड उत्पाद में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष होना अनिवार्य है|
  • झारखंड वित्त सेवा और झारखंड श्रम सेवा में आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होना अनिवार्य है|
  • अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवरों की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए| 
  • महिला अनारक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 38 वर्ष है|
  • SC और ST (पुरुष और महिला दोनों) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है|
  • झारखण्ड राज्य के वैसे सरकारी कर्मी जिहोंने तीन वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो उनको अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट दी जायेगी|
  • भूतपूर्व सैनिकों को उनकी आरक्षण कोटि के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट दी जायेगी|

अलग-अलग सेवाओं के लिए JPSC न्यूनतम आयु मानदंडों का विवरण नीचे दी गई है:

सेवा श्रेणी न्यूनतम आयु आवश्यकता
झारखंड सूचना सेवा 22 साल का
झारखंड प्रशासनिक सेवा 21 साल
झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा 21 साल
झारखंड वित्तीय सेवा 21 साल
झारखंड शिक्षा सेवा (कक्षा-द्वितीय) 21 साल
झारखंड योजना सेवा 21 साल
झारखंड सहकारी सेवा 21 साल
झारखंड पुलिस सेवा 20 साल

 

JPSC के लिए चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

JPSC (झारखंड संयुक्त सिविल सेवा) परीक्षा तीन चरण सम्मिलित होंगे, आप इनका विवरण नीचे देख सकते हैं:

1. प्रारंभिक परीक्षा

2. मुख्य परीक्षा

3. व्यक्तित्व परीक्षण

  • उम्मीदवार JPSC मुख्या परीक्षा में जाने के लिए प्रारंभिक परीक्षा में सफलतापूर्वक योग्यता प्राप्त करने की आवश्यकता है।
  • उम्मीदवारों का चुनाव मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त मार्क्स के बेस पर किया जाता है।
  • अंतिम मेरिट सूची मुख्य लिखित परीक्षा और व्यतित्व परिक्षण के अंकों के आधार पर संयुक्त है।

JPSC परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम कैसे होती है?

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न:

प्रीलिम्स में दो पेपर होते हैं (वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न)। इस परीक्षा में केवल स्क्रीनिंग टेस्ट शामिल हैं। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए अनुमति दिया जाता है|

  • पेपर 1 में कुल 200 अंकों के साथ 100 प्रश्नों के साथ सामान्य ज्ञान शामिल है।
  • पेपर 2 में कुल 200 अंकों के लिए 100 प्रश्नों के साथ झारखंड के लिए विशिष्ट सामान्य ज्ञान शामिल है।
  • दोनों पेपरों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न रहेंगे|
  • दोनों पेपरों की परीक्षा अवधि 2-2 घंटे की रहेगी|
  •  इसमें कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
  • JPSC परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में दे सकते हैं|
  • केवल वे उम्मीदवार जो प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, मुख्य परीक्षा के आगे बढ़ेंगे|

मुख्य परीक्षा पैटर्न:

  • इसमें लिखित परीक्षा होगी जिसमें पारंपरिक निबंध प्रकार के प्रश्नों के साथ छह पेपर होंगे।
  • सभी पेपर डिस्क्रिप्टिव प्रकृति के होंगे और पेपर की अवधि कुल तीन घंटे की होगी।
  • मुख्य प्रतियोगी परीक्षा में छह अनिवार्य पेपर होते हैं।
  • आवेदक द्वारा चुनी गई भाषा की लिपि में ही भाषा के पेपर का उत्तर देना होगा।
  • प्रश्न पत्र (भाषा के पेपर के अलावा) हमेशा अंग्रेजी और हिंदी भाषा में ही होंगे।

JPSC साक्षात्कार परीक्षा:

  • जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफलतापूर्वक पास करते हैं, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।
  • साक्षात्कार/मौखिक प्रश्नावली कुल 100 अंकों का होता है।
  • साक्षात्कार के दौर में उम्मीदवार के कुल अंक लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के साथ जाएंगे और मेरिट सूची में शामिल किए जायेंगे| 

FAQ:

प्रश्न : JPSC परीक्षा आयोजित करने का उद्देश्य क्या है?

उत्तर : JPSC परीक्षा कई प्रशासनिक विभागों के लिए सबसे योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से चुने गए उम्मीदवारों को डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य पदों पर नियुक्त किया जाता है।

प्रश्न : JPSC परीक्षा देने के लिए न्यूनतम आयु क्या है?

उत्तर : JPSC परीक्षा देने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रश्न : मैं एससी वर्ग से संबंधित हूं, क्या कोई आयु छूट है?

उत्तर : एससी और एसटी (पुरुष और महिला दोनों) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

प्रश्न : JPSC परीक्षा में कितने चयन चरण हैं?

उत्तर : झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में तीन चरण होते हैं जिनमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण शामिल हैं।

FINAL ANALYSIS:

आज के लेख में हमने जाना की JPSC Ke Liye Qualification In Hindi, JPSC Eligibility In Hindi, JPSC Qualification Details In Hindi, मुझे आशा है की आपको इस लेख को पढ़ने के बाद JPSC की योग्यता के बारें में विस्तार से जानने को मिला होगा, अगर आपके मन में कोई सवाल है तो हमें आप कमेंट करके पूछ सकते हो, इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here