Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

MPPSC क्या है? – MPPSC Details In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे MPPSC क्या है, MPPSC Details In Hindi, MPPSC Information In Hindi, अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले निवासी है तो आपने MPPSC के बारें में जरुर सुना होगा और आपको इसके बारें में जानने की इच्छा हुआ होगा, इस लेख में हम आपको इसी के बारें में विस्तार से बताएँगे, तो आइए जानते हैं: MPPSC क्या है पूरी जानकारी, MPPSC Details In Hindi

MPPSC क्या है

MPPSC Details In Hindi (MPPSC का विवरण)

एग्जाम का नाम MPPSC
कंडेक्ट बोर्ड MPPSC
MPPSC योग्यता राष्ट्रीयता: इंडियन

उम्र: 20- 30

शिक्षा: किसी भी मान्यता संस्था या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य चाहिए|

परीक्षा मोड ऑफलाइन 
आवेदन मोड ऑनलाइन 
ऑफिसियल वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/

 

MPPSC क्या है? (What Is MPPSC In Hindi)

MPPSC एक संगठन है, जो मध्यप्रदेश में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है, इसका स्थपना 1956 में हुआ था| MPPSC प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश राज्य के अंतर्गत आने वाले शासकीय पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजीत करती है | MPPSC परीक्षा तीन स्तर में छात्रों का चयन कर उन्हें शासकीय पदों पर नियुक्ति देते हैं | यह मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए आयोजीत करने वाली सबसे बड़ी परीक्षा है | इसमें लाखों उम्मीदवार प्रत्येक वर्ष परीक्षा के लिए शामिल होते हैं|

MPPSC Full Form In Hindi

MPPSC का फुल फॉर्म MADHYA PRADESH PUBLIC SERVICE COMMISSION होता है, जिसे हिंदी में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कहा जाता है|

MPPSC के लिए योग्यता क्या होती है? ( MPPSC Eligibility In Hindi)

शैक्षिक योग्यता:

  • MPPSC के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है|
  • विद्यार्थी जो स्नातक के अंतिम वर्ष में है वह भी MPPSC के लिए आवेदन कर सकते हैं|
  • MPPSC के लिए किसी प्रकार का निर्धारित परसेंटेज नहीं है, इसके लिए केवल पास आउट होना है|

आयु सीमा:

  • MPPSC में आवेदन के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम आयु 21- 40 वर्ष के बीच होना चाहिए |
  • ओबीसी/एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु 3 से 5 वर्ष का छूट मिलती है |

शारीरिक मापदंड:

  • केवल वर्दीधारी पदों के पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई – 168 सेमी और छाती की माप 85 – 90 सेमी होनी चाहिए|
  • महिला उम्मीदवार के लिए ऊंचाई 155 सेमी है महिला के लिए छाती की माप उल्लेख नही है|

MPPSC की चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

MPPSC की चयन तीन चरणों में होता है, जो नीचें दिए गये हैं:

  • प्रेलिमिनारी एग्जाम
  • मैन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

सबसे पहले आपको प्रेलिमिनारी परीक्षा देना होता है, प्रेलिमिनारी एग्जाम पास करने के बाद आपको मैन्स परीक्षा देना होगा, फिर अंतिम में आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, इंटरव्यू में पास होने के बाद आपका भर्ती MPPSC के पदों में हो जाएगा|

MPPSC का एग्जाम पैटर्न कैसे होता है? (MPPSC Exam Pattern In Hindi)

MPPSC एग्जाम पैटर्न तीन चरणों में विभाजीत है :

  1. प्रेलिमिनारी एग्जाम
  2. मैन्स एग्जाम
  3. इंटरव्यू

Preliminary एग्जाम पैटर्न :

Preliminary एग्जाम में कुल दो पेपर होते हैं : पेपर I, पेपर II

  • पेपर I जो General Studies पर बेस्ड होता है|
  • पेपर II जो General Aptitude Test जिसे सीसेट के नाम से भी जानते हैं|
  • दोनों पेपर्स 100 प्रश्न के होते हैं, दोनों पेपर्स के लिए 2 – 2 घंटे का समय मिलता है|
  • इसके लिए टोटल अंक 200 होते हैं|

अब यहाँ पर महत्वपूर्ण कुछ बातें हैं जो आपको ध्यान रखना चाहिए:

  • MPPSC की एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है यानि की आप सभी प्रश्नों को देने के प्रयास कर सकते हैं|
  • हर पेपर को प्रयास करना जरूरी है क्योंकि यहाँ पर मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स होते हैं|
  • पेपर I पेपर II दोनों के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स होते हैं 40% मतलब आपको 100 में से 40% लाना अनिवार्य है मतलब यदि 200 मार्क्स का एग्जाम है तो आपको 80 मार्क्स लाने होंगे|
  • इस प्रकार 40% दोनों के लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स है | हालाँकि जो हमारा पेपर II है वो एक मिनिमम क्वालीफाइंग पर होता है क्योंकि उसके मार्क्स मेरिट में नहीं जोड़ते हैं|
  • यदि आप एसटी/एससी और ओबीसी के उम्मीदवार हैं तो आपके लिए मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स 30% रहेगा और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 40% मार्क्स रहेगा|

मैन्स एग्जाम पैटर्न:

  • मैन्स एग्जाम में दो पेपर होते हैं, पेपर-1 और पेपर-2
  • पेपर-1 में सामान्य अध्ययन-I विषय होते हैं|
  • पेपर-2 में सामान्य अध्ययन-II विषय होते हैं|
  • प्रत्येक पेपर में 3 घंटे का समय दिया जाता है|
  • दोनों पेपरों में 300-300 अंक होते हैं|

इंटरव्यू

MPPSC पाठ्यक्रम में व्यक्तित्व परीक्षण भी शामिल है जो 175 अंकों का होता है और इसे अंतिम मेरिट सूची में जोड़ा जाता है।

MPPSC का सिलेबस कैसे होता है? ( MPPSC Syllabus In Hindi)

MPPSC एग्जाम में दो चरण होते हैं, प्रेलिमिनारी एग्जाम और मैन्स एग्जाम, नीचें हम आपको दोनों चरणों का सिलेबस बता रहे हैं:

Preliminary का सिलेबस:

पेपर I (General Studies) में पढ़ाई जाने वाली टॉपिक निम्नलिखित है :

  • सामान्य विज्ञान और पर्यावरण
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की धाराएं
  • भारत का इतिहास और स्वतंत्र भारत का भूगोल
  • भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था
  • खेल
  • मध्य प्रदेश का भूगोल, इतिहास और संस्कृति
  • राजनीति और अर्थव्यवस्था एमपी
  • सूचना और संचार प्रौद्योगिकी
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति
  • कंप्यूटर विज्ञान की मूल बातें

पेपर II (General Aptitude):

  • समझ
  • संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल
  • तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता
  • निर्णय लेना और समस्या का समाधान
  • सामान्य मानसिक क्षमता
  • मूल संख्या (अर्थात संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण का क्रम आदि)
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (यानी चार्ट, ग्राफ़, टेबल, डेटा पर्याप्तता, आदि।
  • हिंदी भाषा समझ कौशल (कक्षा x स्तर)

मैन्स के सिलेबस:

  • मैन्स में कुल 6 पेपर होते हैं|
  • सारे पेपर आपको को प्रयास करने होंगे सारे पेपर आपको क्वालीफाई करने होंगे|
  • टोटल 6 पेपर्स में से जो प्रथम चार पेपर जो हैं ये जनरल स्टडीज के होते हैं|
  • पंचम पेपर सामान्य हिंदी बेस्ड होता है|
  • छठा पेपर हिंदी निबंध लेखन से सम्बंधित होता है|
  • हर एग्जाम के लिए 3 घंटे का समय होता है, केवल पेपर VI वाले एग्जाम को छोड़कर|
  • पेपर I,II,III ये जनरल स्टडीज के पेपर्स हैं इसके लिए 3-3 घंटे समय मिलता है और तीनों 300 मार्क्स के होते हैं|
  • पेपर IV जो जनरल स्टडीज का होता है इसके लिए आपको केवल 200 मार्क्स मिलते हैं हालाँकि समय आपको 3 घंटे का ही मिलता है|
  • पेपर V जो सामान्य हिंदी का होता है इसके लिए भी आपको 3 घंटे का समय मिलता है लेकिन इसमें आपको कुल 300 मार्क्स मिलेंगे|
  • पेपर VI जो हिंदी ESSAY राइटिंग होता है इसके लिए केवल 2 घंटे का समय मिलता है और यहाँ पर टोटल मार्क्स 100 मिलते हैं|
  • इस प्रकार 1400 मार्क्स के एग्जाम होते हैं जिसके बेस पर आपके मेरिट लिस्ट बनते हैं |

पेपर I (General Studies) : हिस्ट्री और कल्चर बेस्ड होता है | यह इंडियन हिस्ट्री,जियोग्राफी, वाटर मैनेजमेंट, डिजास्टर और मैनेजमेंट, डिजास्टर केस स्टडीज का बात होता है|

पेपर II : यह मूल रूप से पोलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव स्ट्रक्चर गवर्नेंस, सिक्यूरिटी इश्यूज, सोशल और इम्पोर्टेन्ट लेजिस्लेशन, सोशल सेक्टर हेल्थ, एजुकेशन और एम्पोवेर्मेंट एजुकेशन सिस्टम, ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, वेलफेयर प्रोग्राम, पब्लिक सर्विस, पब्लिक एक्सपेंडचर और एकाउंट्स इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के प्रश्न पूछे जाते हैं|

पेपर III : इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो , रीजनिंग और डेटा इंटरप्रिटेशन, टेक्नोलॉजी, एमेर्गिनिक टेक्नोलॉजी, एनर्जी, एनवायरनमेंट और सस्टेनेबल डेवलपमेंट, इंडियन इकॉनमी ये सारे टॉपिक आपको पढ़ने होंगे|

पेपर IV : इसके अन्दर ह्यूमन नीड्स और मोटिवेशन, फिलोसोफेर्स, इमोशनल इंटेलिजेंस, करप्शन, केस स्टडीज ये पेपर IV में होते हैं|

पेपर V: इसमें हिंदी लैंग्वेज से सम्बंधित ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, एडमिनिस्ट्रेटिव वोकाबुलारी, हिंदी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिन्दी ट्रांसलेशन सम्बंधित प्रश्न होंगे|

पेपर VI : ESSAY – यह टॉपिक राइटिंग बेस्ड होगा|

इंटरव्यू :

उम्मीदवार मैन्स में क्वालीफाई करने के बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है| इंटरव्यू टेस्ट में उम्मीदवार द्वारा 175 अंकों का एग्जाम करवाया जाता है| जिसमें उम्मीदवारों को उत्तीर्ण करना होता है|

MPPSC कौन-कौन सी विभाग होती है?

  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • गृह पुलिस विभाग
  • वाणिज्यिक कर विभाग
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • श्रम विभाग
  • शहरी विकास एवं पर्यावरण विभाग
  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • राजस्व विभाग
  • वित्त विभाग

MPPSC कौन-कौन सी पोस्ट होती है?

  • राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाध्यक्ष
  • राज्य पुलिस सेवा उप पुलिस अधीक्षक (जीडी)
  • वाणिज्यिक कर अधिकारी
  • जिला रजिस्ट्रार
  • उप पंजीयक
  • सहायक निदेशक
  • सहायक आयुक्त
  • सहकारी निरीक्षक / विस्तार अधिकारी
  • श्रम अधिकारी
  • सहायक श्रम अधिकारी
  • मुख्य नगर अधिकारी
  • अपर सहायक विकास आयुक्त (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद पंचायत)
  • विकास खंड अधिकारी
  • Naib Tehsildar
  • मध्य प्रदेश अधीनस्थ लेखा सेवा

MPPSC की वेतन की कितनी होती है?

पदों का नाम
वेतन (लगभग)
राज्य प्रशासनिक सेवा – उप जिला प्रमुख – गृह (पुलिस) विभाग
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
राज्य पुलिस सेवा – पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी)
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
जिला सेनानी – जनसंपर्क विभाग
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
सहायक निदेशक – जनसंपर्क (कौशल शिक्षा विभाग)
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
सहायक निदेशक (सहकारिता विभाग)
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
सहायक आयुक्त, सहकारिता और सहायक रजिस्ट्रार – सहकारी संस्थाएं [कारागार विभाग]
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
अधीक्षक – जिला जेल
15600-39100 + 5400 ग्रेड पे
नायब तहसीलदार (सहकारिता विभाग)
9300-34800 + 3600 ग्रेड पे
सहकारी निरीक्षक/सहकारिता विस्तार अधिकारी (वित्त विभाग)
9300-34800 + 3600 ग्रेड पे
एमपी अधीनस्थ लेखा सेवा
9300-34800 + 3600 ग्रेड पे

 

MPPSC की तैयारी कैसे करें?

MPPSC की तैयारी करने के लिए आपको कुछ सुझाओं को फॉलो करना होगा, जो निम्न प्रकार हैं:

  • सबसे पहले सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझें
  • पिछले साल के पेपरों को हल करें
  • सप्ताह में कम से कम एक बार mock टेस्ट जरुर दें
  • सभी विषयों का शोर्ट नोट्स बनायें
  • अपने दिनचर्या के लिए टाइम टेबल बनायें
  • अगर आपके पास पैसे हैं तो आप कोचिंग के लिए अच्छे से संस्था में प्रवेश ले सकते हैं|
  • अपने हेल्थ के लिए रोजाना योगा करें|

ये भी पढ़ें:

FAQ :

प्रश्न: MPPSC पाठ्यक्रम कौन तय करता है?

उत्तर : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा का पाठ्यक्रम मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा तय किया जाता है।

प्रश्न: स्टेज -2 MPPSC मुख्य परीक्षा में कितने पेपर होते हैं?

उत्तर: इस चरण में पूछे जाने वाले प्रश्नपत्रों में सामान्य अध्ययन- I, सामान्य अध्ययन- II, सामान्य अध्ययन- III, सामान्य अध्ययन- IV, हिंदी और हिंदी निबंध शामिल हैं।

प्रश्न: MPPSC कट ऑफ की गणना कैसे की जाती है?

उत्तर: MPPSC कट ऑफ की गणना रिक्तियों की कुल संख्या, एमपीपीएससी परीक्षा में उपस्थित होने और उपस्थित होने वाले कुल उम्मीदवारों, पिछले साल कट ऑफ, एमपीपीएससी प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर के आधार पर की जाती है।

FINAL ANALYSIS :

इस लेख में हमने जाना की MPPSC क्या है?, MPPSC Details In Hindi, MPPSC Information In Hindi, मुझे आशा है की आपको इस लेख के जरिये MPPSC के बारें में विस्तार से जानने को मिला होगा, अगर फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो हमें आप कमेंट करके पूछ सकते हो, इस MPPSC क्या है? लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top