नमस्कार दोस्तों , आज के लेख में बात करेंगे STET Kya hai – STET एग्जाम क्या है ?, आदि | अगर आप एक शिक्षक बनना चाहते हैं , और आपको STET के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है , तो आप सही जगह पर आयें हैं , यहाँ पर आपको STET से जुड़े जितने भी प्रश्न हैं , उनके उत्तर सरल तरीके से बताया गया है |
STET Kya hai ? (STET एग्जाम क्या है ?)
STET का पूरा नाम State Teacher Eligibility Test है , ये जो परीक्षा है राज्यस्तरीय होता है | STET एग्जाम राज्य सरकार द्वारा एक साल में 2 बार कराया जाता है | STET एग्जाम के जरिए ही कक्षा – 1 से लेकर कक्षा – 8 तक के शिक्षक की नियुक्ति किया जाता है | जो भी अभ्यार्थी राज्यस्तरीय स्कूल में शिक्षक बनना चाहते हैं वो STET एग्जाम पास करने के बाद ही बनते हैं |
STET Full in Hindi (STET का फुल फॉर्म क्या है )
STET का फुल है – State Teacher Eligibility Test
सीटेट के पेपर में क्या क्या आता है?
STET में दो पेपर होते हैं , पेपर -1 और पेपर -2 , पेपर -1 और पेपर -2 से क्या मतलब है आइए जानते हैं :
पेपर -1 : |
पेपर -1 उन उम्मीदवार के लिए होता है , जो कक्षा -1 से लेकर कक्षा -5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं |पेपर
पेपर -1 : |
पेपर -2 उन उम्मीदवार के लिए होता है , जो कक्षा -6 से लेकर कक्षा -8 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं |
STET के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
पेपर -1 और पेपर – 2 की योग्यता अलग-अलग होती है , आइए हम जानते हैं दोनों पेपर की योग्यता क्या है :
पेपर -1 देने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?
- पेपर -1 देने के लिए 12वीं में 50% मार्क्स + 2 साल का Diploma in Elementary Education होना चाहिए | या
- 12वीं में 50% + चार साल का Bacheler of Elementary Education होनी चाहिए | या
- 12वीं में 50% + दो साल का Diploma in Education होनी चाहिए |
पेपर -2 देने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए ?
- स्नातक + दो साल का Diploma in Elementary Education होनी चाहिए | या
- Bachelor degree (50%) + एक साल का Bachelor in Education (B.ED) होना चाहिए | या
- 12वीं में 50% मार्क्स + चार साल का Bachelor in Elementary Education (B.EL.ED) होनी चाहिए |
STET के लिए क्या उम्र होना चाहिए ?
STET के लिए कम से कम 18 वर्ष उम्र होनी चाहिए | और इसकी कोई अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं किया गया है |
STET एग्जाम कितने बार दे सकते हैं ?
STET एग्जाम देने की कोई Limit नहीं हैं , आप इस एग्जाम को जितनी बार देना चाहते हैं , दे सकते हैं | अगर आप अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं , और आप अपने मार्क्स हो सुधरना चाहते हैं , तो भी आप दोबारा एग्जाम दे सकते हैं |
STET एग्जाम में पास होने के लिए कितनी मार्क्स होनी चाहिए ?
- STET परीक्षा में पास होने किए लिए SC/ST/OBC को 55% मार्क्स होना चाहिए , SC/ST के 150 में से 82 अंक आना चाहिए , OBC के 150 में से 82 अंक आना चाहिए |
- अगर आप सामान्य वर्ग से हैं तो आपको 60% मार्क्स होना चाहिए , अंकों में बात करें तो 150 में से 90 अंक लाना अनिवार्य है |
- प्रत्येक प्रश्न एक -एक अंक के होते हैं |
- इमसें negative मार्क्स सिस्टम नहीं होते हैं | अगर आपका कोई सा प्रश्न गलत हो जाता हो , तो भी आपका मार्क्स नहीं काटा जाता है |
- आप इस एग्जाम को 20 भाषाएँ में दे सकती है |
- ये एग्जाम ऑफलाइन द्वारा कराया जाता है |
- ये एग्जाम साल में जुलाई और दिसम्बर महीने में होता है |
- अगर आप दोनों पेपर देना चाहते हैं , तो भी आप दे सकते हैं |
- STET की degree केवल 7 साल के लिए मान्य होती है |
क्या STET करने के बाद सीधा नौकरी मिलता है ?
इसका जबाब है ” नहीं ” नौकरी पाने के लिए आपको vacancy भरना पड़ता है , तभी आपको नौकरी मिलती है | vacancy पता करने के लिए आप इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं |
STET शिक्षक की वेतन कितनी होती है ?
अगर आप कक्षा – 1 से लेकर कक्षा – 5 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं तो आपको 35000 -37000 रूपये वेतन मिलता है |
और अगर आप अगर आप कक्षा – 6 से लेकर कक्षा – 8 तक के बच्चों को पढ़ाते हैं तो आपको 43000 -46000 रूपये वेतन मिलता है |
STET की तौयारी कैसे करें ?
- STET एग्जाम की तैयारी के लिए सबसे जरुरी है सिलेबस की अच्छी से जानकारी प्राप्त करना , आप सिलेबस को अच्छे से समझ लें , इसके लिए आप नजदीकी बुक स्टोर से STET के बुक खरीद लें , बुक में अच्छे से सिलेबस को पढ़ें , आप सिलेबस जानने के लिए you tube विडियो भी देख सकते हैं |
- आपको जानना होगा की किस विषय से कितने प्रश्नों आते हैं और मार्क्स कितने का होता है , तभी आप अच्छे से तैयारी कर पाएंगे |
- सिलेबस जानने के बाद आपके अंदर आत्मविश्वास होना बहुत जरुरी है , अगर आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी होगी तो आप अच्छे से तैयारी नहीं कर पाएंगे |
- पुराने पेपर को बारिके से देखे , आप पिछले 5 साल के पेपर को solve करने की कोशिश करें , जब आप पुराने पेपर को solve करेंगे तो आपको पता चल गया की एग्जाम में किस तरह के प्रश्नों को पूछा जाता है |
- एग्जाम तैयरी के लिए टाइम टेबल निर्धारित करें , आप जिस समय भी पढ़ेंगे आप ध्यान से पढ़ें , पढ़ते समय मोबाइल से दूर रहे |
- आप ऑनलाइन Test दें |
- आप week में कम से कम एक मॉडल पेपर को solve करें |
- रिवीजन करना बहुत जरुरी हैं , इसीलिए आप रोज पढ़ा हुआ प्रश्नों की रिवीजन जरुर करें |
- अगर आपके पास पैसे हैं तो आप Coaching सेंटर जा सकते हैं , आप अपने शहर में मोजूद सबसे अच्छे Coaching सेंटर में प्रवेश लें |
- और सबसे महत्वपूर्ण बात आपको अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं लाना है |
- एग्जाम के समय घबराना नहीं है ,एग्जाम के समय आप 5 – 10 मिनट प्रश्नों को आराम से पढ़ लें |
FAQ :
1. क्या STET परीक्षा के लिए बीएड जरूरी है?
उत्तर : नहीं, STET परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए बी.एड अनिवार्य नहीं है। हालांकि, एक मानदंड है जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक पूरा करने वाले और बीएड डिग्री वाले उम्मीदवार STET परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं |
2. क्या STET मुश्किल है?
उत्तर : STET परीक्षा का कठिनाई स्तर आमतौर पर आसान से मध्यम होता है, इसलिए परीक्षा को क्रैक करना बहुत कठिन नहीं है। हालांकि, हर साल लाखों उम्मीदवार STET परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं |
ये भी पढ़ें :
|
FINAL ANALYSIS
आज के लेख में हमने जाना की STET Kya hai – STET एग्जाम क्या है ? मुझे उम्मीद है आपको इस लेख से जानकारियां मिला होगा , इस लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद |