Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

UPSSSC Eligibility In Hindi – UPSSSC के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए?

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख बात करेंगे UPSSSC Eligibility In Hindi, UPSSSC Ke Liye Kya Qualification Chahiye?, UPSSSC Qualification In Hindi, यदि आप UPSSSC पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं या UPSSSC पद के लिए योग्यता जनना चाहते हैं तो आप सही जगह पर आये हैं| इस लेख में हम UPSSSC की योग्यता और इससे सम्बंधित सभी जानकारी के बारे में बताने वाला हूँ, तो आइए जानते हैं: UPSSSC Eligibility In Hindi

UPSSSC Eligibility In Hindi

UPSSSC Eligibility विवरण :

उम्र सीमा न्यूनतम: 18 वर्ष 

अधिकतम: 40 वर्ष 

(श्रेणी-वार आयु में छूट लागू)

शैक्षिक योग्यता 10वीं पास 
राष्ट्रीयता भारत का नागरिक होना जरूरी है|
प्रयासों की संख्या जब तक अधिकतम आयु पार न हो
अनुभव कोई पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं|

 

UPSSSC के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए? (UPSSSC Eligibility In Hindi)

UP आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले परीक्षार्थी के लिए कुछ विशेष कसौटी निर्धारित किया है| वे हैं  उम्मीदवारों के आयु, शैक्षिक योग्यता, राष्ट्रीयता और अनुभव इत्यादि मानदंडों को पूरा करना होगा। विभिन्न  योग्यताओं के बारे विस्तृत जानकारी के लिए इस विवरण को ध्यान से पढ़ें:

शैक्षिक योग्यता: 

  • इस परीक्षा में बैठने के लिए  उम्मीदवार का न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • स्नातक और उच्च योग्यता के उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं|
  • जो उम्मीदवारों ने दूरस्थ मोड या एनआईओएस से पढ़ाई की है, वह भी इस परीक्षा के पात्र हैं|

आयु सीमा:

  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होना चाहिए|

नोट: UPSSSC विभाग द्वारा आयु सीमा में छूट का प्रावधान है जो निम्न उम्मीदवारों को दी जाती है:

आयु में छूट मिलने वाले उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:

                  श्रेणी                       आयु में छूट
 SC/ST और OBC वर्ग के लिए                        5 साल
प्रतिभावीन खिलाड़ी के लिए                        5 साल
लोक निर्माण विभाग के लिए                        15 साल

 

राष्ट्रीयता:

  • उम्मीदवार UPSSSC का परीक्षा देने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • उत्तर प्रदेश राज्य के अलावा अन्य राज्य के उम्मीदवार भी इस परीक्षा को दे सकते है|
  • अन्य देशों के उम्मीदवार UPSSSC परीक्षा के पात्र नहीं होंगे|

नोट: हालांकि मुख्य रूप से यह नहीं कहा गया है कि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 

अनुभव: 

उम्मीदवारों को UPSSSC में आवेदन के लिए पूर्व अनुभव की कोई आवश्यकता नहीं है|

प्रयासों की संख्या कितनी है? 

UPSSSC परीक्षा के लिए एक उम्मीदवार कितनी बार उपस्थित हो सकता है इसका कोई निर्धारित संख्या नहीं है| इसलिए, यह कहा जा सकता है कि एक इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC का परीक्षा तब तक दे सकता है जब तक  निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार नहीं करता हो|

UPSSSC के लिए आवेदन फीस कितनी होती है?

आवेदन फीस उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग अलग होता है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है| उम्मीदवार द्वारा आवेदन के लिए निम्नलिखित ऑनलाइन तरीके हैं:

  • नेट बैंकिंग
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड 
  • मास्टर कार्ड 

नोट: भुगतान का ऑफलाइन तरीका केवल SBI बैंकों में स्वीकार किया जाता है।

 

 UPSSSC के लिए आवेदन फीस तालिका:

क्रम स. श्रेणी  फीस 
अनरक्षित वर्ग  185 रु.
अन्य पिछड़ा वर्ग  185 रु.
अनुसूचित जाती  95 रु.
अनुसूचित जन जाती  95 रु.

UPSSSC चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

UPSSSC में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को चार स्तरों से होकर गुजरना होता है जो नीचे बताया गया है:

  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)
  • मुख्य परीक्षा (मुख्य)
  • साक्षात्कार/कौशल परीक्षा (अगर लागू हो)
  • दस्तावेज़ सत्यापन

जो उम्मीदवार PET प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण करते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद फिर उसे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है| अंतिम चरण में उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन पत्र लिया जाता है|

नोट:  ध्यान दें कि यह एक सामान्य खंड प्रक्रिया है और पद या भर्ती के अनुसार यह भिन्न हो सकती है|

ये भी पढ़ें :

FAQ:

प्रश्न : PET के लिए कितनी योग्यता होनी चाहिए?

उत्तर : 10वीं पास उम्मीदवार PET में शामिल हो सकते हैं और केवल क्वालीफाइड उम्मीदवार ही ग्रुप बी और सी पदों के लिए UPSSSC मैन्स परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं|

प्रश्न: UPSSSC की परीक्षा साल में कितनी बार होती है?

उत्तर:  UPSSSC परीक्षा प्रतिवर्ष होती है।

प्रश्न : क्या PET और Mains दोनों परीक्षा देना अनिवार्य है?

उत्तर:  हाँ। अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार को पीईटी परीक्षा पास करनी होगी।इनमें से किसी भी परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

प्रश्न : क्या UPSSSC PET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग दी जाती है?

उत्तर: हाँ। UPSSSC PET परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक नकारात्मक अंकन दिया जाता है।

FINAL ANALYSIS:

इस लेख में हमने जाना की UPSSSC Eligibility In Hindi, UPSSSC Ke Liye Kya Qualification Chahiye?, UPSSSC Qualification In Hindi| मुझे उम्मीद है की आप इस लेख को पढ़कर UPSSSC की योग्यता के बारें में अच्छे से समझ गए होंगे| अगर आपके मन में किसी प्रकार सवाल है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हो | इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top