Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

UPSSSC PET क्या है? – UPSSSC Full Form In Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बात करेंगे UPSSSC PET क्या है? UPSSSC Full Form In Hindi, UPSSSC Full Details In Hindi, यदि आप UPSSSC PET की परीक्षा के लिए सम्मिलित होना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले PET परीक्षा से सम्बंधित सभी जानकारी को जान लेना जरूरी है ताकि परीक्षा के दौरान या बाद में किसी प्रकार का समस्या न हो| इस लेख में हम UPSSSC PET से सम्बंधित विभिन्न जानकरियों से आवगत कराएंगे, इसलिए लेख को अंत तक पढ़ें, आइए जानते हैं: UPSSSC PET क्या है?, UPSSSC Full Details In Hindi

UPSSSC PET क्या है

UPSSSC PET का विवरण (UPSSSC Full Details In Hindi)

UPSSSC का पूरा नाम उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नाम सिविल सेवा परीक्षा या प्रारंभिक पात्रता परीक्षा
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन शुल्क
  • सामान्य, ओबीसी – 185 रूपये
  • एससी/एसटी- 95 रूपये
  • पीएच- 25 रूपये
परीक्षा मोड ऑनलाइन और ऑफलाइन
परीक्षा की अवधि 2 घंटे
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
परीक्षा की भाषा अंग्रेजी और हिंदी
आधिकारिक वेबसाइट http://UPSSSC.gov.in/

 

UPSSSC PET क्या है? (What Is UPSSSC PET In Hindi)

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (Preliminary Eligibility Test) आयोजित करती है जिसे PET(पीईटी) के नाम से भी जाना जाता है। PET परीक्षा के अनुसार ही परीक्षार्थी की मेरिट लिस्ट बनाई जाती है| अंतिम चरण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य परीक्षा, कौशल परिक्षण एवं शारीरिक परिक्षण  के लिए शॉटलिस्ट किया जाता है|

UPSSSC Full Form In Hindi

UPSSSC का फुल फॉर्म (Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission) है| हिंदी में इसे “उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग” कहते हैं|

UPSSSC परीक्षा के लिए योग्यता क्या होना चाहिए?

UPSSSC की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अच्छे तरीके से योग्यता मानदंड को जान लेना  चाहिए। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का शैक्षिक योग्यता और आवश्यक आयु सीमा का विवरण दिया गया है जो इस प्रकार है:

शैक्षिक योग्यता:

  • इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए।
  • स्नातक और उच्च योग्यता के उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए पात्र हैं|
  • जो उम्मीदवारों ने दूरस्थ मोड या एनआईओएस से पढ़ाई की है, वह भी इस परीक्षा के पात्र हैं|

आयु सीमा:

  • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होना चाहिए|

राष्ट्रीयता:

  • उम्मीदवार UPSSSC PET का परीक्षा देने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • उत्तर प्रदेश राज्य के अलावा अन्य राज्य के उम्मीदवार भी इस परीक्षा को दे सकते है|
  • अन्य देशों के उम्मीदवार UPSSSC PET परीक्षा के पात्र नहीं होंगे|

नोट: हालांकि मुख्य रूप से यह नहीं कहा गया है कि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। 

UPSSSC PET परीक्षा पैटर्न कैसे होती है?

UPSSSC को दो चरणों में विभाजित किया गया है – प्रीलिम्स और मेन्स। UPSSSC के अनुसार गवर्नमेंट नौकरी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को प्रीलिम्स और मेन्स में क्वालीफाई करनी होती है। इसमें चयन अगर आप  लिखित परीक्षा, मेरिट सूची, टाइपिंग टेस्ट, अंतिम मेरिट सूची और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होती है। परीक्षा पैटर्न विभिन्न पदों के अनुसार अलग अलग होता है। 

UPSSSC PET प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न:

  • UPSSSC परीक्षा ऑफलाइन या लिखित द्वारा की जाती है। 
  • इसमें प्रश्न वस्तुनिस्ट प्रकार के होंगे|
  • प्रश्नों की कुल संख्या 100 होंगे|
  • परीक्षा देने की समयावधि 2 घंटे रहेगी|
  • हरेक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएँगे|
विषय प्रश्नों की संख्या अंक
भारतीय इतिहास 05 05
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 05 05
भूगोल 05 05
भारतीय अर्थव्यवस्था 05 05
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन 05 05
सामान्य विज्ञान 05 05
प्राथमिक अंकगणित 05 05
सामान्य संख्या 05 05
सामान्य अंग्रेजी 05 05
तार्किक विचार 05 05
सामयिकी 10 10
सामान्य जागरूकता 10 10
2 अपठित अंशों का विश्लेषण 10 10
ग्राफ व्याख्या 10 10
तालिका व्याख्या विश्लेषण 10 10
कुल 100 100

 

UPSSSC PET सिलेबस:

अगर आप UP आयोग द्वारा जारी की गई नौकरियों के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो आपको UPSSSC PET Syllabus के बारे में जानना बहुत जरूरी है| आइए नीचे दी गई लेख से UPSSSC PET Syllabus के बारे में विस्तार से जानने का प्रयास करते हैं:
विषय विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक
भारतीय इतिहास
  • सिंधु घाटी सभ्यता
  • वैदिक काल, बौद्ध धर्म, जैन धर्म
  • मौर्य वंश, गुप्त वंश, हर्षवर्धन
  • राजपूत काल,सल्तनत काल
  • मराठा
  • ब्रिटिश राज्य एवं उसके आर्थिक प्रभाव इत्यादि।
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • स्वाधीनता आंदोलन
  •  ग़ांधीजी का जन्म और अन्य मार्गदर्शकों की पृष्ठभूमि 
  • क्रांतिकारी आंदोलन
  • विधायी संशोधन
  • भारत छोड़ो आंदोलन
  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस
भूगोल
  • भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
  • नदियां, घाटियां, मरुस्थल, वन
  • टाइम जोन
  • जनसंख्या एवं प्रभाव
भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • योजना
  • पंचवर्षीय योजना 
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था
  • दुग्ध विकास
  • श्रम सुधार 
भारतीय संविधान और लोक प्रशासन
  • भारतीय संविधान एवं मुख्य विशेषताएं
  • संसदीय प्रणाली
  • नीति निदेशक तत्व
  • जिला प्रशासन
  • न्यायालय
  • स्थानीय तथा ग्राम राज्य संस्थाएं
सामान्य विज्ञान
  • प्रारंभिक भौतिक
  • रसायन 
  • जीव विज्ञान
प्राथमिक अंकगणित
  • पूर्ण, अपूर्ण संख्याएं
  • प्रतिशतता
  • वर्ग, वर्गमूल
  • साधरण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • औसत
  • घातांक एवं घात
सामान्य हिंदी
  • संधि
  • विलोम शब्द
  • पर्यायवाची
  • वाक्यांश के लिए एक शब्द
  • मुहावरे
  • लेखक रचना
  • सामान्य अशुद्धियां 
सामान्य अंग्रेजी
  • अंग्रेजी व्याकरण
  • रीडिंग Comprehension 
रीजनिंग
  • क्रम
  • रैंकिंग
  • संबंध
  • कैलेंडर,घड़ी
  • कोडिंग, डिकोडिंग 
सामयिकी
  • भारत एवं वैश्विक
सामान्य जागरूकता
  • भारत के पड़ोसी देश
  • मुद्रा 
  • राजधानी
  • अंतराष्ट्रीय दिवस
  • भारतीय पर्यटन स्थल
  • भारतीय कला एवं संस्कृति
  • पुस्तक एवं लेखक
  • भारतीय अनुसंधान संगठन
हिंदी गद्यांश / व्याकरण
  • अपठित गद्यांश एवं विवेचना।
ग्राफ की ब्याख्या एवं विश्लेषण
  • ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण।
तालिका की ब्याख्या एवं विश्लेषण
  • तालिका की व्याख्या एवं विश्लेषण।

UPSSSC PET के लिए आवेदन कैसे करें?

जो विद्यार्थी ग्रुप C और ग्रुप D पद के लिए एग्जाम के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के लिए दी गई जानकरी का सहायता ले सकते हैं: 

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • दी गई भर्ती अधिसूचना पर क्लिक करके भरना शुरू करें|
  • भरने से पहले योग्यता की जांच करें एवं दी गई विवरण को देखें और भरते जाए|
  • आवेदन के लिए आवेदन विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक निर्दिष्ट प्रारूप में पासपोर्ट साइज़ का फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी भुगतान किया जा सकता है|
  • आगे के कार्य के लिए आवेदन किए गए पत्र को अच्छी तरह से देखना की ठीक या नहीं| 
  • अंत में आप एक प्रिंट आउट लें|

UPSSSC PET के लिए आवेदन फीस कितनी होती है?

आवेदन फीस उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार अलग अलग होता है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है| उम्मीदवार द्वारा आवेदन के लिए निम्नलिखित ऑनलाइन तरीके हैं:

  • नेट बैंकिंग
  • डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड 
  • मास्टर कार्ड 

नोट: भुगतान का ऑफलाइन तरीका केवल SBI बैंकों में स्वीकार किया जाता है।

UPSSSC PET के लिए आवेदन फीस तालिका:

क्रम स. श्रेणी  फीस 
अनरक्षित वर्ग  185 रु.
अन्य पिछड़ा वर्ग  185 रु.
अनुसूचित जाती  95 रु.
अनुसूचित जन जाती  95 रु.

UPSSSC चयन प्रक्रिया कैसे होती है?

UPSSSC में भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को चार स्तरों से होकर गुजरना होता है जो नीचे बताया गया है:

  • प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)
  • मुख्य परीक्षा (मुख्य)
  • साक्षात्कार/कौशल परीक्षा (अगर लागू हो)
  • दस्तावेज़ सत्यापन

जो उम्मीदवार PET प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण करते हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद फिर उसे साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है| अंतिम चरण में उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन पत्र लिया जाता है|

नोट:  ध्यान दें कि यह एक सामान्य खंड प्रक्रिया है और पद या भर्ती के अनुसार यह भिन्न हो सकती है|

UPSSSC पदों को दी जाने वाली वेतन कितनी होती है?

हमने  बताया है की UPSSSC में कई पद होते हैं और वेतन अलग-अलग पदों पर भिन्न होता है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को उनके इन-हैंड वेतन के साथ भत्ते मिलते हैं।

पदों के नाम वेतन और ग्रेड पे
कनिष्ठ सहायक रु.22900 से रु.24900 + ग्रेड पे रु.2000
राजस्व लेखाकार रु.21700 से रु.69100 + ग्रेड पे रु.2000
आंतरिक खाते 29200 से 92300 रुपये + ग्रेड पे 2800 रुपये
गन्ना पर्यवेक्षक रु. 25500 रुपये से 81100 रुपये + ग्रेड पे 2400 रुपये
वन रक्षक 19200 रुपये से 63200 रुपये + ग्रेड पे 1900 रुपये
एक्स – रे तकनीशियन 21700 रुपये से 69100 रुपये + ग्रेड पे 2000 रुपये
प्रयोगशाला के तकनीशियन 29200 रुपये से 92300 रुपये + ग्रेड पे 2800 रुपये
लेखा परीक्षक 29200 से 92300 रुपये + ग्रेड पे 2800 रुपये
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 21700 से 69100 रुपये + ग्रेड पे 2000
कृषि तकनीकी सहायक रु.19900 रु.63200 से रु.63200 तक + ग्रेड पे रु.1900

 

ये भी पढ़ें:

FAQ:

प्रश्न: UPSSSC PET परीक्षा किन पदों के लिए छात्रों की भर्ती करती है?

उत्तर:  UPSSSC PET परीक्षा लेखपाल, जूनियर सहायक, एक्स-रे तकनीशियन, एएनएम, और अन्य जैसे विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

प्रश्न: UPSSSC की परीक्षा साल में कितनी बार होती है?

उत्तर:  UPSSSC परीक्षा प्रतिवर्ष होती है।

प्रश्न: UPSSSC परीक्षा के लिए न्यूनतम पात्रता मानदंड क्या हैं?

उत्तर: आवेदकों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से हाई स्कूल या कक्षा 10वीं पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए|हालाँकि, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र न्यूनतम उत्तीर्ण पात्रता है। ग्रुप बी और सी में कुछ पदों के लिए 10वीं कक्षा से अधिक उत्तीर्ण योग्यता की आवश्यकता होती है। 

प्रश्न : क्या PET और Mains दोनों परीक्षा देना अनिवार्य है?

उत्तर:  हाँ। अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होने के लिए उम्मीदवार को पीईटी परीक्षा पास करनी होगी। इनमें से किसी भी परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

प्रश्न : क्या UPSSSC PET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग दी जाती है?

 उत्तर: हाँ। UPSSSC PET परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक नकारात्मक अंकन दिया जाता है।

FINAL ANALYSIS:

इस लेख में हमने जाना की UPSSSC PET क्या है? UPSSSC Full Form In HindiUPSSSC Full Details In Hindi, हमने इस लेख के जरिए UPSSSC PET से जुड़े प्रत्येक जानकारी साझा किया है| मुझे उम्मीद है की आप इस लेख को पढ़कर अच्छे से समझ गए होंगे| इस लेख को अंत तक पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top