Top Hindi Jankari

TOP HINDI JANKARI हिंदी वेबसाइट पर आपको बहुत ही आसान और सरल भाषा में जानकारी दी जाती है । यह वेबसाइट बनाने का मुख्य कारण है हिंदी भाषा से आपको विभिन्न प्रकार के जानकारियां आप तक सही तरीके से पहुंचे ।

JTET की तैयारी कैसे करें? 2023 में

नमस्कार दोस्तों, आज के लेख में बताने वाले हैं JTET की तैयारी कैसे करें? (JTET Ki Taiyari Kaise Kare), निश्चित सफलता के लिए कौन कौन से किताबों को पढ़ें? जेटीईटी परीक्षा पैटर्न कैसे होंगे? प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर का परीक्षा पैटर्न कैसा रहेगा तथा जेटीईटी परीक्षा से जुड़े अन्य तैयारी युक्तियाँ और अध्ययन सामग्री के बारे में विस्तार से जानेंगे, तो आइए जानते हैं: JTET की तैयारी कैसे करें? (JTET Ki Taiyari Kaise Kare)

JTET की तैयारी कैसे करें?

JTET की तैयारी कैसे करें? (JTET Ki Taiyari Kaise Kare)

JAC हर साल झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) आयोजित करते हैं। यह विभिन्न स्कूलों में शिक्षक पद के इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजीत की जाती है| JTET परीक्षा में रुचि रखने वाले सभी उम्मीदवार मुख्य बिंदुओं का पालन कर सकते हैं।

  • JTET की सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को बारिके से समझें
  • क्या पढ़ना है? क्या नहीं पढ़ना है? इसका टाइम टेबल बनायें|
  • इंटर लेवल की किताब को चुनें और उससे जुड़े MCQ को देखें|
  • JTET की पिछलें साल के पेपरों को देखें| इससे आपको अंदाजा हो जाता है की प्रश्न किस तरह से पूछे जाते हैं|
  • CTET एवं अन्य राज्यों के TET के प्रश्न पत्र को देखें|
  • नोट्स बनायें|
  • अधिक से अधिक प्रश्नों का अभ्यास करें|
  • Model Question Paper को हल करके Time Management को देखें|
  • अपनी गलतियों पर अधिक ध्यान दें, और बाद में उसे सही करें|
  • स्मार्ट स्टडी प्लान बनाएं|
  • रोजाना योगा करें 
  • पढ़ते समय कम से कम मोबाइल का इस्तेमाल करें|

JTET परीक्षा पैटर्न :

झारखंड टीईटी परीक्षा पैटर्न – प्राथमिक स्तर

विषयों के नाम:

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र
  • भाषा I (हिंदी / अंग्रेजी) (उर्दू शिक्षकों के लिए उर्दू / अंग्रेजी)
  • भाषा II (क्षेत्रीय भाषाएँ)
  • गणित
  • पर्यावरण अध्ययन

झारखंड टीईटी परीक्षा पैटर्न – उच्च प्राथमिक स्तर

विषयों के नाम:

  • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य)
  • भाषा I (हिंदी / अंग्रेजी) (उर्दू शिक्षकों के लिए उर्दू / अंग्रेजी) (अनिवार्य)
  • भाषा II (क्षेत्रीय भाषाएँ) (अनिवार्य)
  • गणित और विज्ञान शिक्षक
  • सामाजिक अध्ययन शिक्षक

झारखंड टीईटी परीक्षा की तैयारी टिप्स:

JTET की तैयारी कैसे करें?: यहाँ झारखंड टीईटी परीक्षा की तैयारी के सरल टिप्स दिए गए हैं। इसलिए, उन्हें अपनी JTET परीक्षा की तैयारी के दौरान शामिल करें। JTET की तैयारी के लिए इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़ें :

  • निर्धारित पाठ्यक्रम को बारिके से अध्यनन करें|
  • प्रत्येक विषय के लिए संक्षिप्त नोट्स तैयार करें|
  • टाइम टेबल बनायें और इसे सही से फॉलो करें|
  • समय प्रबंधन करना सीखें|
  • समय-समय पर MOCK टेस्ट देते रहें|
  • सैंपल पेपर हल करें|

विषयवार JTET तैयारी रणनीति :

किसी भी एग्जाम को पास करने के लिए विषयों की जानकारी लेना बहुत आवश्यक है, आपको पता होना चाहिए की  परीक्षा में प्रश किस किस विषयों से आते हैं:

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र :

  • जितना हो सके उतने मॉक हल करें 
  • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का संदर्भ लें

भाषा I और भाषा II :

  • अपने शब्दावली कौशल में सुधार करें
  • व्याकरण में अच्छी पकड़ बनायें
  • समानार्थी और विलोम सीखें

गणित

  • सूत्र को अच्छे से याद करें
  • बुनियादी अवधारणाओं में अच्छा बने
  • अपनी गति में सुधार करें

वातावरण (Environment) का अध्ययन :

  • अच्छी स्टडी मटेरियल रखें|
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों में दिए गए प्रश्नों के प्रकार देखें।

झारखंड TET पास करने के लिए कितना अंकों की आवश्यकता होती है?

झारखंड टीईटी परीक्षा के लिए निम्नलिखित योग्यता होना चाहिए :

  • जेटीईटी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके अंकों के आधार पर किया जाता है 
  • 60% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को जेटीईटी परीक्षा के लिए योग्य माना जाता है।
  • योग्य उम्मीदवारों को JTET प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
  • JTET प्रमाणपत्र 7 साल की अवधि के लिए वैध हैं और उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • JTET परीक्षा में अर्हक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार झारखंड राज्य द्वारा संचालित स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • JTET परीक्षा के लिए उम्मीदवार कितनी बार उपस्थित हो सकता है, इस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। परीक्षा में अपने अंक में सुधार के लिए उम्मीदवार जेटीईटी परीक्षाओं के लिए असंख्य बार उपस्थित होते हैं।

ये भी पढ़ें :

FAQ :

प्रश्न. JTET 2022 परीक्षा कब आयोजित करेगा?

उत्तर: जेएसी द्वारा जेटीईटी 2022 परीक्षा तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है।

प्रश्न: क्या JTET परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन आयोजित की जाती है?

उत्तर: नहीं, JTET परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफ़लाइन आयोजित की जाती है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने उत्तरों को OMR शीट पर अंकित करने की आवश्यकता होती है।

प्रश्न: JTET 2022 परीक्षा के तहत कितने पेपर आयोजित किए जाते हैं?

उत्तर: JTET 2022 परीक्षा के दो पेपर होंगे- पेपर 1 और पेपर 2। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए होगा और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए होगा।

प्रश्न: JAC किस प्रारूप में जेटीईटी परीक्षा आयोजित करता है?

उत्तर: जेटीईटी परीक्षा एक वस्तुनिष्ठ प्रारूप में आयोजित की जाती है जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प होते हैं जिनमें से उम्मीदवारों को सबसे उपयुक्त उत्तर चुनने की आवश्यकता होती है।

प्रश्न: क्या जेटीईटी 2022 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?

उत्तर: नहीं, JTET 2022 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
FINAL ANALYSIS:
आज के लेख में हमने जाना की JTET की तैयारी कैसे करें? (JTET Ki Taiyari Kaise Kare), मुझे आशा है की आपको इस लेख के जरिये JTET तैयारी करने में सहायता होगा, अगर आप हमारे दिए गए सभी बिंदुओं को अच्छे से फॉलो करोगे तो जरुर JTET पास कर पाओगे, मैं आशा करता हूँ की आप अच्छे से तैयारी करेंगे और अच्छे अंकों से पास हो जायेंगे, इस JTET की तैयारी कैसे करें? लेख को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top